बिहार विधानसभा चुनाव 2025: 'राहुल को जनता इटली भेज देगी', गिरिराज सिंह की भविष्यवाणी, बोले- 14 नवंबर को बिजली का झटका लगेगा

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। बिहार में रविवार (9 नवंबर) को प्रचार-प्रसार को शोर थम जाएगा। सभी दल जनता से आखिरी बार उनके पक्ष में वोट डालने की अपील कर सकेंगे। इस बीच केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने महागठबंधन को लेकर चुनावी भविष्यवाणी की है। उन्होंने निशाना साधते हुए कहा कि 14 नवंबर को कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को बिजली का झटका लगेगा। बड़ा दावा करते हुए बीजेपी नेता ने कहा कि महिलाओं और बिहार की जनता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर भरोसा जताया है। जनता राहुल गांधी को वापस इटली भेज देगी।
यह भी पढ़े -बिहारशरीफ में वोटर पर्ची बांटने को लेकर बवाल, बीजेपी प्रत्याशी ने चार कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी को लेकर एसआई पर लगाए आरोप
#WATCH | Patna, Bihar: Union Minister Giriraj Singh says, "On 14th November, Rahul Gandhi will get an electric shock. Rahul Gandhi virtually selected the Congress candidates for Bihar, and this time, the people here will send him back to Italy. Kharge ji is not able to understand… pic.twitter.com/7iv3aAUk2S
— ANI (@ANI) November 9, 2025
यह भी पढ़े -पीएम मोदी के बनारस दौरे के पहले हुई घटना, बीजेपी विधायक और RPF जवान भिड़े? सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो
गिरिराज सिंह का कड़ा प्रहार
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि 14 नवंबर को राहुल गांधी को बिजली का झटका लगेगा। राहुल गांधी ने बिहार के लिए कांग्रेस के उम्मीदवारों का चयन किया था, और इस बार, यहां की जनता उन्हें इटली वापस भेज देगी। खड़गे जी जनता की नब्ज नहीं समझ पा रहे हैं। चाहे जयराम रमेश हों, खड़गे जी हों, या राहुल गांधी हों, यह बदलाव है, और आज के बदलाव ने महागठबंधन को नकार दिया है। महिलाओं और यहां की जनता ने नरेंद्र मोदी और नीतीश कुमार पर अपना भरोसा जताया है। यह बदलाव है। उन्होंने महागठबंधन की सत्ता और जंगल राज को नकार दिया है।
Created On :   9 Nov 2025 11:19 AM IST












