BJP लोकसभा कैंडिडेट्स: उत्तर प्रदेश से सबसे ज्यादा उम्मीदवार, 3 पूर्व CM को मौका, देखें बीजेपी की पहली लिस्ट

उत्तर प्रदेश से सबसे ज्यादा उम्मीदवार, 3 पूर्व CM को मौका, देखें बीजेपी की पहली लिस्ट
  • आगामी लोकसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने जारी की पहली लिस्ट
  • तीन पूर्व मुख्यमंत्री को मिला मौका
  • करीब दो माह बाद होने हैं लोकसभा चुनाव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने आगामी लोकसभा चुनाव के लिए शनिवार शाम को पहली लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में कुल 195 उम्मीदवारों को मौका मिला है। जिसमें 34 मंत्रियों को शामिल किया गया है।

47 युवा उम्मीदवार

बीजेपी ने 28 महिला कैंड‍िडेंट्स और 47 युवा उम्मीदवारों को टिकट दिया है। लिस्ट में 27 एससी, 18 एसटी, 57 ओबीसी कैंड‍िडेट को भी जगह मिली है। साथ ही, तीन पूर्व मुख्यमंत्री को भी मौका दिया गया है।

इन राज्यों के इतने उम्मीदवार घोषित

बीजेपी ने आज उत्तर प्रदेश से 51, पश्चिम बंगाल से 26, मध्य प्रदेश 24 , गुजरात से 15, राजस्थान से 15, केरल से 12, तेलंगाना से 9, असम की 14 में से 11 , झारखंड से 11 , छत्तीसगढ़ से 11, दिल्ली से 5 , जम्मू कश्मीर से 2, उत्तराखंड से 3 ,अरूणाचल प्रदेश 2, गोवा से 1 , त्रिपुरा 1, अंडमान-निकोबार से 1 और दमन दीव से 1 सीट की घोषणा की है।

तीन पूर्व सीएम को टिकट

तीन पूर्व सीएम को टिकट मिला है। जिनमें मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार और असम के पूर्व मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनोवाल शामिल हैं।

पीएम मोदी वाराणसी से लड़ेंगे चुनाव

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीसरी बार वाराणसी से चुनाव लड़ेंगे। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान विदिशा सीट से लोकसभा चुनाव लड़ेंगे। अमित शाह गांधीनगर से और मनसुख मंडाविया पोरबंदर से चुनाव लड़ेंगे।मध्य प्रदेश के गुना से ज्योतिरादित्य सिंधिया चुनाव लड़ेंगे। बीजेपी सांसद हेमा मालिनी मथुरा से फिर चुनाव लड़ेंगी। वहीं, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह लखनऊ से चुनाव लड़ेंगे। स्मृति ईरानी अमेठी से चुनाव लड़ेंगी। बीजेपी नेता आलोक शर्मा एमपी की राजधानी से लोकसभा चुनाव लड़ेंगे।

बिष्णु पदा रे अंडमान और निकोबार से, केंद्रीय कानून और न्याय मंत्री किरण रिजिजू अरुणाचल पश्चिम से चुनाव लड़ेंगे। वहीं, अरुणाचल पूर्व से भाजपा सांसद तापिर गाओ चुनाव लड़ेंगे। केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल डिब्रूगढ़ से लोकसभा चुनाव लड़ेंगे।

दिल्ली की 5 सीटों के लिए लोकसभा उम्मीदवार

उत्तर-पूर्वी दिल्ली से मनोज तिवारी, नई दिल्ली से बांसुरी स्वराज, पश्चिमी दिल्ली से कमलजीत सहरावत, दक्षिणी दिल्ली से रामवीर सिंह बिधूड़ी और चांदनी चौक से प्रवीण खंडेलवाल चुनाव लड़ेंगे।

Created On :   2 March 2024 1:51 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story