संसद विशेष सत्र: इंडिया गठबंधन की चिट्ठी पर शरद पवार के साइन ना करने को लेकर सुप्रिया सुले ने किया बड़ा खुलासा, कहा- 'नेताओं से की बात और चिट्ठी..'

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। ऑपरेशन सिंदूर और सीजफायर के बाद से ही विपक्षी दलों की तरफ से लगातार विशेष सत्र बुलाने की मांग की जा रही है। इसको लेकर ही इंडिया गठबंधन ने पीएम नरेंद्र मोदी को चिट्ठी लिखी है। इसमें करीब 16 दलों के नेताओं ने साइन किए हैं, लेकिन इस पर शरद पवार की पार्टी एनसीपी ने इसमें हस्ताक्षर नहीं किए हैं। जिसके बाद से ही ये इंडिया गठबंधन के लिए एक झटका है। इसको लेकर एनसीपी (एसपी) की सांसद और शरद पवार की बेटी सुप्रिया सुले ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा है कि, मैंने कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं से बात कर ली है और उनसे अनुरोध किया है कि हम अपनी चिट्ठी वापस ले लें।
सुप्रिया सुले ने आगे क्या कहा?
सुप्रिया सुले ने आगे कहा कि, एक तरफ हम भारत का साथ दे रहे हैं और दूसरी तरफ सत्र की मांग कर रहे हैं तो ऐसे में टकराव की स्थिति हो सकती है। सुप्रिया ने कहा है कि, 'इस वजह से ही हमने विशेष सत्र की मांग को थोड़े समय के लिए टालने का फैसला किया है। शरद पवार हमेशा से कहते हुए आए हैं कि देश पहले है और सभी विपक्षी दलों ने भी कहा है कि हम देश के साथ खड़े हैं। यही वजह है कि हमने उस चिट्ठी पर हस्ताक्षर नहीं किए हैं और विशेष सत्र की मांग को टाल दिया है।'
सुप्रिया सुले ने राहुल गांधी पर साधा निशाना
सुप्रिया सुले ने राहुल गांधी के सरेंडर करने वाले बयान पर भी रिएक्ट करते हुए कहा है कि, मैंने राहुल गांधी का बयान नहीं सुना है लेकिन मैं ये जरूर कह सकती हूं कि अन्य देशों के नेताओं ने भी भारत की डि-एस्केलेशन प्रोसेस की काफी तारीफ की है।
Created On :   5 Jun 2025 3:55 PM IST












