बिहार विधानसभा चुनाव 2025: जानिए चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर किस सीट से लड़ेंगे चुनाव? कैसे नीतीश कुमार के पाले में फेंका पासा

जानिए चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर किस सीट से लड़ेंगे चुनाव? कैसे नीतीश कुमार के पाले में फेंका पासा
  • नीतीश कुमार पर साधा निशाना, 20 साल से चुनाव नहीं लड़ें
  • इशारों इशारों में प्रशांत किशोर ने किया संकेत
  • मैं खुद लोगों से कहता हूं कि दो जगह से चुनाव लड़ना चाहिए-पीके

डिजिटल डेस्क, पटना। बिहार विधानसभा चुनाव होने में कुछ महीने बाकी है। उससे पहले जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने इशारों इशारों में किस सीट से चुनाव लड़ेंगे इसका ऐलान कर दिया। पीके ने संकेत दे दिए है कि, वो अपनी कर्मभूमि या जन्म भूमि से चुनाव लड़ेंगे। पीके के ऐलान के साथ ही उनकी चुनाव सीट भी फाइनल हो गई। हालांकि पीके ने अपने चुनाव लड़ने की अफवाहों को नीतीश कुमार के पाले में डाल दिया है। जन्मभूमि के हिसाब से सासाराम या फिर करगहर और कर्मभूमि के लिहाज से राघोपुर से पीके चुनाव लड़ सकते है। इतना तो तय है कि प्रशांत किशोर जिस भी सीट से चुनावी मैदान में उतरेंगे वो सीट वीआईपी सीट में तब्दील हो जाएगी।

जन सुराज पार्टी के चीफ पीके ने कहा कि उनके चुनाव लड़ने का फैसला उनकी पार्टी करेगी। हम पार्टी के ऊपर नहीं हैं। नीतीश कुमार अगर चुनाव लड़ते हैं तो मैं चुनाव जरूर लडूंगा। नीतीश कुमार 20 साल से चुनाव नहीं लड़ें। उन्होंने कहा कि अगर तेजस्वी यादव के खिलाफ हमारी पार्टी कहती है तो हम चुनाव लड़ेंगे। इसके अलावा दूसरों के खिलाफ लड़ने का कोई फायदा नहीं है। पीके बिहार की सभी 243 सीटों पर जन सुराज के उम्मीदवार उतारने का ऐलान कर चुके हैं, लेकिन खुद किस सीट से किस्मत आजमाएंगे, इसका पत्ता नहीं खोल रहे हैं।

आपको बता दें दो साल तक बिहार की सियासी जमीन को नापने के बाद पीके ने साफ-साफ शब्दों में कहा कि अगर पीके ने कहा है कि अगर नीतीश कुमार चुनाव लड़ेंगे तो वो चुनाव लडेंगे, इसके कई मायने निकाले जा रहे है। क्या पीके नीतीश कुमार के सामने चुनाव लड़ेंगे या किसी अन्य सीट से किस्मत आजमाएंगे। या फिर जब नीतीश कुमार चुनाव नहीं लड़ेंगे तो वो भी चुनाव नहीं लड़ेंगे और सिर्फ पार्टी में चेहरा बनें रहेंगे।

Created On :   3 Sept 2025 5:00 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story