प्रशांत किशोर ने पीएम मोदी और राहुल गांधी पर जमकर किया हमला, कहा- बिहार की जनता इस बार चाहती है बदलाव

डिजिटल डेस्क, पटना। बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक पार्टियां लगातार रैलियां कर रहे हैं। इस दौरान एक-दूसरे पर आरोप भी लगा रही हैं। रविवार को जनसुराज संस्थापक प्रशांत किशोर की 'बिहार बदलाव यात्रा' सिवान पहुंची, जहां पर भारी संख्या में लोगों का हुजूम दिखाई दिया। इस दौरान प्रशांत किशोर ने कांग्रेस और बीजेपी पर जमकर बरसे। उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा कि राज्य में बेमतलब की यात्रा (इंडिया गठबंधन कर रहा है) हो रही है, इसका कोई मतलब नहीं निकलेगा। उन्होंने आगे कहा कि प्रदेश को सिर्फ बेरोजगारी खत्म करने की यात्रा चाहिए।
सीएम एमके स्टालिन के दौरे पर क्या बोले?
आगामी दिनों में तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन बिहार के दौरे पर रहेंगे। इस पर प्रशांत किशोर ने कहा, "तमिलनाडु के मुख्यमंत्री यदि बिहार आ रहे हैं तो इससे क्या बिहार की स्थिति सुधर जाएगी? बिहार में बिहार की बात होनी चाहिए। चाहे तमिलनाडु के मुख्यमंत्री आएं या फिर कर्नाटक के, इससे फर्क नहीं पड़ता।"
बिहार की असली समस्या?
जनसुराज संस्थापक ने कहा कि राज्य की असली समस्या बेरोजगारी, पलायन, भ्रष्टाचार और चरमराई शिक्षा व्यवस्था है। इस पर राहुल गांधी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कभी नहीं बोले हैं। उन्होंने आगे कहा, "बिहार में राहुल गांधी मोदी को गाली देंगे और मोदी राहुल गांधी को, लेकिन बताइए बिहार की सबसे बड़ी समस्या क्या है? बेरोज़गारी, पलायन और भ्रष्टाचार पर कोई बात नहीं करता।
किशोर ने कहा, "जनता को बेवकूफ बनाया जा रहा है, लेकिन इस बार जनता बेवकूफ़ नहीं बनेगी।" उन्होंने आगे कहा कि प्रदेश की जनता अब बदलाव चाहती है। यहां के लोग अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा और रोजगार देना चाहते हैं। इसके लिए उन्होंने (जनता) नया विकल्प चुना लिया है और वो है जनसुराज पार्टी।
Created On :   24 Aug 2025 10:26 PM IST














