बिहार विधानसभा चुनाव 2025: केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह पटना पहुंचे, प्रदेश कार्यसमिति की अहम बैठक में होंगे शामिल

- संगठन की मजबूती पर पार्टी पदाधिकारियों के करेंगे चर्चा
- बिहार में इसी साल विधानसभा चुनाव होने है
- राजनाथ के आगमन से बिहार के कार्यकर्ताओं में नया उत्साह
डिजिटल डेस्क, पटना। बिहार में साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने है। चुनावी साल होने के चलते बिहार में सरकार और विपक्ष के नेता बिहार दौरे जा रहे है और एक दूसरे दल पर निशाना साध रहे है। इस कड़ी में आज प्रदेश कार्यसमिति की अहम बैठक में शामिल होने के लिए केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह पटना पहुंचे। पटना में सिंह संगठन की मजबूती के लिए बीजेपी पदाधिकारियों से चर्चा करेंगे। बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, विजय कुमार सिन्हा और भाजपा के अन्य नेताओं ने उनका स्वागत किया।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के दौरे पर बिहार सरकार के मंत्री नितिन नवीन ने कहा वे प्रदेश कार्यसमिति की अहम बैठक में आ रहे हैं। निश्चित रूप से राजनाथ सिंह के आगमन से बिहार के कार्यकर्ताओं में नया उत्साह आएगा। आज संगठन को लेकर चर्चा होगी।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के दौरे पर बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा, "बिहार में डबल इंजन सरकार की विकास की गति को ताकत देने और कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाने के लिए वे आ रहे हैं। बिहार की धरती पर उनका स्वागत है।
बिहार भाजपा अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने कहा आज भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक है और प्रमुख कार्यकर्ताओं को इसमें आमंत्रित किया गया है। हम इसमें राजनीतिक प्रस्ताव लेंगे। भारत सरकार की 11 वर्षों की उपलब्धियों और बिहार में NDA सरकार की उपलब्धियों को लेकर राजनीतिक प्रस्ताव पेश किया जाएगा। लालू यादव ने जो संविधान के निर्माता बीआर अंबेडकर का अपमान किया है, उसपर भी एक निंदा प्रस्ताव लाया जाएगा और इसके साथ एक विजय संकल्प प्रस्ताव लाया जाएगा कि आगामी 2025 के चुनाव को जीतने के लिए यह प्रस्ताव होगा।
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के बिहार दौरे पर कहा राजनाथ सिंह आ रहे हैं। वे यहां राज्य और केंद्र सरकार की उपलब्धियों के साथ-साथ INDI गठबंधन की कुकृत्यों के बारे में भी बोलेंगे
Created On :   2 July 2025 1:53 PM IST