Bihar Assembly Election 2025: लखीसराय में काफिले पर आरजेडी समर्थकों ने मारी चप्पल तो भड़के उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा, कहा- 'छाती पर चलाएंगे बुलडोजर'

लखीसराय में काफिले पर आरजेडी समर्थकों ने मारी चप्पल तो भड़के उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा, कहा- छाती पर चलाएंगे बुलडोजर
  • लखीसराय में उपमुख्यमंत्री की रोकी गाड़ी
  • पथराव और चप्पलें मारने पर भड़के उपमुख्यमंत्री
  • विजय सिन्हा ने बताया आरजेडी के समर्थकों कों गुंडा

डिजिटल डेस्क, पटना। बिहार में मतदान के बीच लखीसराय में डिप्टी सीएम विजय सिन्हा का जमकर विरोध हुआ है। लोगों ने काफिले को घेरकर हमला किया है। डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने आरोप लगाया है कि आरजेडी के गुंडों ने उन पर हमला किया है। उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा की गाड़ी को घेरा गया, चप्पलें फेंकी गईं, पत्थर और गोबर भी फेंका गया है। इसके बाद ही उपमुख्यमंत्री भड़क गए और जमकर खरी-खोटी सुनाई है। उन्होंने कहा है कि ये राजद के गुंडे हैं। इसके अलावा, उन्होंने पुलिस अधीक्षक से बात करके पूरी जानकारी दी है।

काफिले को रोका

उपमुख्यमंत्री और लखीसराय से भाजपा उम्मीदवार विजय कुमार सिन्हा जब अपने निर्वाचन क्षेत्र के खोरियारी गांव में थे, तो राजद समर्थकों ने उनकी गाड़ी घेर ली, चप्पलें फेंकी, पत्थर और गोबर फेंका और "मुर्दाबाद" के नारे लगाए। घटना के बाद उपमुख्यमंत्री ने पुलिस अधीक्षक से फोन पर बात की।

बिहार के उपमुख्यमंत्री भड़के

बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा काफिले के रोकने पर जमकर भड़के हैं। उन्होंने आरजेडी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा, ये राजद के गुंडे हैं। सत्ता में आए बिना ही ये गुंडे बिहार के उपमुख्यमंत्री को बाहर जाने के लिए विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। यहां के SP कायर और कमजोर हैं जो यहां आकर कह रहे हैं कि शांतिपूर्ण मतदान हो रहा है। यदि किसी भी तरह की कोई घटना होती है तो हम यहीं पर धरना-प्रदर्शन करेंगे, ऐसे प्रशासन पर धिक्कार है। साथ ही उन्होंने कहा, उपमुख्यमंत्री में ऐसा हमला हो रहा है, अपराधी का मनोबल इतना ज्यादा बढ़ा हुआ है। जब तक प्रदेश में विजय सिन्हा है तब तक बिहार में जंगलराज नहीं रहेगा।

Created On :   6 Nov 2025 5:35 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story