मोदी मंत्रिमंडल विस्तार से पहले बड़ा उल्टफेर! मंत्रियों ने सौंपा इस्तीफा

Big change before cabinet expansion! 5 ministers submitted their resignations
मोदी मंत्रिमंडल विस्तार से पहले बड़ा उल्टफेर! मंत्रियों ने सौंपा इस्तीफा
मोदी मंत्रिमंडल विस्तार से पहले बड़ा उल्टफेर! मंत्रियों ने सौंपा इस्तीफा
हाईलाइट
  • मोदी कैबिनेट के 5 मंत्रियों के इस्तीफे

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। पीएम नरेंद्र मोदी की कैबिनेट विस्तार से पहले ही मंत्रियों के इस्तीफा का सिलसिला शुरू हो गया है। खबर है कैबिनेट के पांच मंत्रियों ने अपने पदों से इस्तीफा दे दिया है। जिन मंत्रियों ने इस्तीफा दिया है। उनमें शामिल हैं। 

  • रमेश पोखरियाल निशंक  -    केंद्रीय शिक्षा मंत्री
  • देबोश्री चौधरी                  -    महिला एवं बाल विकास मंत्री
  • सदानंद गौड़ा                  -   उर्वरक एंव रसायन मंत्री
  • संतोष गंगवार                 -   श्रम राज्य मंत्री
  • थावरचंद गहलोत             -   सामाजिक न्याय मंत्री

इनमें से थावरचंद गहलोत को राज्यपाल का पद दिया गया है। जिसके बाद उनकी कैबिनेट से विदाई की गई है। इसके अलावा निशंक के खराब स्वास्थ्य के चलते उनसे इस्तीफा लिया गया है। उनकी जगह महाराष्ट्र से राज्यसभा सांसद विनय सहस्त्रबुद्धे को ये विभाग सौंपा जा सकता है। इस बीच ये खबर भी है कि केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से ये विभाग छिन सकता है। उनके बदले पियूष गोयल को ये जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है।
 

Created On :   7 July 2021 8:08 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story