आपातकालीन लैंडिंग: यके नेवी के एक F-35 फाइटर जेट को कम ईंधन के कारण तिरुवनंतपुरम अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग

यके नेवी के एक F-35 फाइटर जेट को कम ईंधन के कारण तिरुवनंतपुरम अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग
  • ब्रिटिश एफ-35 लड़ाकू विमान ने ईंधन खत्म
  • रात करीब 9.30 बजे सुरक्षित लैंडिंग कर ली
  • विमान ने विमानवाहक पोत से उड़ान भरी थी

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। यूके नेवी के एक F-35 फाइटर जेट को कम ईंधन के कारण तिरुवनंतपुरम अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर आपातकालीन लैंडिंग करनी पड़ी। विमान अभी भी वहीं है। अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है।

ब्रिटिश एफ-35 लड़ाकू विमान ने ईंधन खत्म होने के बाद तिरुवनंतपुरम अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर आपातकालीन लैंडिंग की। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार विमान ने विमानवाहक पोत से उड़ान भरी थी और रात करीब 9.30 बजे सुरक्षित लैंडिंग कर ली गई।

सूत्रों ने बताया कि एयरोपर्ट अधिकारियों ने सुरक्षित और सहज लैंडिंग सुनिश्चित करने के लिए आपातकाल की घोषणा की। मिली जानकारी के अनुसार पायलट ने ईंधन कम होने की सूचना दी और लैंडिंग की अनुमति मांगी। सब कुछ जल्दी और पेशेवर तरीके से संभाला गया। विमान अभी भी एयरपोर्ट पर खड़ा है। केंद्र सरकार में संबंधित अधिकारियों से मंजूरी मिलने के बाद ईंधन भरा जाएगा।

Created On :   15 Jun 2025 1:38 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story