बारिश से बदला गर्मी का मिजाज: दिल्ली के कई इलाकों में तेज हवाओं के साथ बारिश, लोगों को मिली गर्मी से राहत

By - Bhaskar Hindi |15 Jun 2025 6:08 PM IST
- देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के विभिन्न इलाकों में तेज हवाओं के साथ बारिश
- बारिश के बाद लोगों को गर्मी से राहत मिली
- भारतीय मौसम विभाग ने दी जानकारी
डिजिटल डेस्क, दिल्ली। देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के विभिन्न इलाकों में तेज हवाओ के साथ बारिश हुई। तेज हवाओं के साथ हुई बारिश के बाद लोगों को गर्मी से राहत मिली।
भारतीय मौसम विभाग ने ट्वीट किया दिल्ली और NCR में गरज और बिजली के साथ मध्यम से तीव्र बारिश, 80-100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल रही हैं। घर के अंदर रहें और जब तक आवश्यक न हो यात्रा करने से बचें।
बारिश और तेज हवाओं के आने से पहले भारतीय मौसम विभाग ने अगले कुछ घंटों के लिए दिल्ली NCR में भयंकर तूफान और तेज हवा की चेतावनी जारी की थी।
Created On :   15 Jun 2025 9:15 AM IST
Next Story