- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- गोंदिया
- /
- गोंदिया में बारिश से पहले ही सज गई...
Gondia News: गोंदिया में बारिश से पहले ही सज गई धान नर्सरी, 20 जून से पहले हो जाएगी बुआई

- मृग नक्षत्र से पहले ही किसानों ने तैयार की नर्सरी
- 1 लाख 85 हजार हेक्टेयर है खरीफ धान का रकवा
Gondia News पारंपारिक धान खेती को किसान भूलता जा रहा है और आधुनिक खेती की ओर अधिक रुख कर रहा है। इसी कड़ी में बारिश के पूर्व ही धान की नर्सरी उग आई है और जल्द ही किसान धान की रोपाई करने के लिए तैयार हो चुका है।
गोंदिया जिले में अनेक किसानों ने सौर ऊर्जा, विद्युत पंपों , विभिन्न सिंचाई के उपकरणों के माध्यम से धान की नर्सरी लगाई है। कहा जा रहा है कि, 20 जून तक किसान धान की रोपाई का कार्य शुरू कर देंगे। इस वर्ष 2 लाख 19 हजार हेक्टेयर में खरीफ फसल लगाने का नियोजन जिला कृषि िवभाग ने किया है। जिनमें से 1 लाख 85 हजार से अधिक हेक्टेयर में खरीफ धान की फसल ली जाएगी। गोंदिया जिले के अधिकतर किसान बारिश के पानी पर निर्भर होते हैं। लेकिन सौर ऊर्जा, विद्युत पंप योजना का लाभ लेकर किसानों ने सिंचाई की सुविधा उपलब्ध करा ली है।
पहले अधिकांश किसान पारम्पारिक खेती किया करते थे, लेकिन अब धीरे-धीरे आधुनिक तकनीक का उपयाेग कर धान का बम्पर उत्पादन ले रहे हैं। 7 जून से मृग नक्षत्र लग चुका है। किसान इस दिन से खेती कार्य की शुरुआत करता है। लेकिन अधिकांश किसानों ने 7 जून के पूर्व ही सिंचाई की व्यवस्था होने से धान की नर्सरी लगा ली है, जिससे मौसम के पूर्व ही धान की नर्सरी उग आई है। कहा जा रहा है कि, जिस दिन से धान की बुआई की गई है, उस दिन से 20 दिनों में धान की नर्सरी रोपाई के लिए तैयार हो जाती है। धान की नर्सरी को देखते हुए अनुमान लगाया जा रहा है कि 20 जून के पूर्व से धान रोपाई शुरू हो जाएगी।
धान बुआई के लिए जल्दी न करें : जब तक जमीन में 30 मिमी पानी नीचे नहीं जाता तब तक धान की नर्सरी के लिए बुआई न करें। जिनके पास सिंचाई की सुविधा उपलब्ध है, एेसे किसानों ने ही धान की नर्सरी लगाई है। जिनके पास सिंचाई की व्यवस्था नहीं है वे धान नर्सरी लगाने के लिए जल्दी न करें। - गुणीलाल थरत, कृषि सहायक, गोरेगांव
Created On :   14 Jun 2025 6:17 PM IST