- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- गोंदिया
- /
- गोंदिया-इंदौर-बेंगलुरू हवाई मार्ग...
Gondia News: गोंदिया-इंदौर-बेंगलुरू हवाई मार्ग खुला, भरी परवाज ,यात्रियों में उत्साह
- पूर्व विधायक राजेंद्र जैन ने दिखाई हरी झंडी
- बिरसी हवाई अड्डे में अत्याधुनिक सुविधाएं उपलब्ध
Gondia News स्टार एयर एयरलाइंस की ओर से मंगलवार को गोंदिया से इंदौर होते हुए बेंगलुरू के लिए गोंदिया-इंदौर-बेंगलुरू यात्री विमान सेवा शुरू की गई है। इस विमान सेवा के पहले ही दिन 53 यात्रियों ने गोंदिया से उड़ान भरी है। इस विमान सेवा काे राकांपा नेता एवं पूर्व विधायक राजेंद्र जैन ने हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया।
इस माैके पर संबोधित करते हुए राजेंद्र जैन ने कहा कि, पूर्व केंद्रीय नागरी उड्ड्यन मंत्री सांसद प्रफुल पटेल हमेशा जिले के सर्वांगिण विकास के लिए प्रयत्नशील रहे हंै। उनके प्रयासों से गोंदिया के बिरसी हवाई अड्डे में अत्याधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई है। अब गोंदिया में किसी भी मौसम में किसी भी समय विमानों की आवाजाही हो सकती है। सांसद पटेल के प्रयासों से ही गोंदिया से हैदराबाद इंडिगो विमान सेवा शुरू की गई थी। इसी श्रृंखला में आज गोंदिया से इंदौर होते हुए बैंगलुरू यात्री विमान सेवा शुरू की गई है। इससे गोंदिया के साथ ही मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ एवं परिसर के व्यापारियों, नागरिकों एवं विद्यार्थियों को लाभ होगा। जल्द ही मुंबई, पुणे, दिल्ली के लिए भी गोंदिया से विमान सेवा शुरू की जाएगी। इस अवसर पर गोंदिया के बिरसी हवाई अड्डे के निदेशक गिरीशचंद्र वर्मा, पंकज कांबले, प्रमोद सोनी, किरण साबले, दीपककुमार, सुनील साबले, बिरसी के सरपंच उमेशसिंह पंडेले आदि उपस्थित थे। 16 सितंबर से शुरू हुई विमान सेवा की समय सारिणी के अनुसार यह विमान सेवा फिलहाल सप्ताह में तीन दिन मंगलवार, बुधवार एवं शुक्रवार को चलेगी।
एक वर्ष का बालक बना प्रथम यात्री : गोंदिया से इंदौर के लिए पहली उड़ान भरने वाले स्टार एयर की फ्लाइट संख्या एस-5/459 में प्रथम यात्री बनने का सौभाग्य एक वर्ष के बालक आरंभ को मिला। उसके साथ उसके पिता आदर्श दुबे एवं माता पूर्ति दुबे भी सहयात्री बने। उन्होंने बताया कि वे बालाघाट के निवासी है और उन्होंने 14 सितंबर को इस फ्लाइट के लिए बुकिंग कराई थी। वे दोनों इंदौर में आईटी कंपनी में कार्यरत है। इसके साथ ही यह एक वर्ष का बालक इस विमान का पहला यात्री बना है।
76 सीटर है विमान, पहली प्लाइट में 53 यात्रियों ने भरी उड़ान : स्टार एयर का जो विमान आज से यात्रियों की सेवा में उपलब्ध कराया गया है। वह गोंदिया से उड़कर इंदौर पहुंचेगा, वहां से कुछ देर रुककर वहीं विमान बेंगलुरू के लिए रवाना होगा। यात्रियों को इंदौर में विमान बदलने की आवश्यकता नहीं है। विमान में कुल 64 इकोनॉमी एवं 12 बिजनेस प्लस सीटंे होगी। विमान काफी आरामदायक हंै। गोंदिया से इंदौर के बीच का सफर लगभग 55 मिनिट में पूरा होगा। भविष्य में हम गोंदिया से ही नवी मुंबई के लिए भी विमान सेवा शुरू करने का प्रयास कर रहे हंै। - सुनील साबले, रिजनल मैनेजर, स्टार एयर
Created On :   17 Sept 2025 3:53 PM IST