टल गया बड़ा हादसा: 250 हज यात्रियों से भरे विमान में खराबी, लखनऊ एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान पहियों से निकली चिंगारी, सब सुरक्षित

250 हज यात्रियों से भरे विमान में खराबी, लखनऊ एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान पहियों से निकली चिंगारी, सब सुरक्षित
  • सऊदी अरब से लौटे विमान के पहियों ने निकली चिंगारी
  • पहियों ने निकलने लगा धुआं
  • सभी यात्री सही सलामत

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश में एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। लखनऊ के चौधरी सिंह चरण एयरपोर्ट पर हज से आ रही यात्रियों से भरी फ्लाइट के पहियों से अचानक चिंगारी और धुआं निकलने लगा। पायलेट ने तुरंत विमान को रोका और फिर इस खराबी के बारे में एयर ट्रैफिक कंट्रोलर को बताया। यह तब हुआ जब सऊदी अरब के जेद्दा से आया विमान लैंड कर रहा था। जानकारी के मुताबिक, इस फ्लाइट में 250 पैसेंजर्स सवार थे। गनीमत रही कि हताहत की कोई खबर सामने नहीं आई है।

बड़ा हादसा टला

बताया जा रहा है कि सऊदी अरबिया एयरलाइंस की फ्लाइट एसवी 3112 शनिवार रात करीब 11:30 बजे जेद्दा एयरपोर्ट से रवाना हुई थी। फ्लाइट रविवार सुबह करीब 6:30 बजे लखनऊ एयरपोर्ट पर पहुंच गई। जानकारी के मुताबिक, लैंडिंग के दौरान विमान में कुछ खराबी आई। विमान को पुश बैक कर टैक्सी वे पर लाने के बाद यात्रियों को सुरक्षित बारत निकाला गया।

अहमदाबाद में दर्दनाक विमान हादसा

बता दें कि, बीते 12 जून को गुजरात के अहमदाबाद में गुरुवार को बड़ा विमान हादसा हुआ था। एयर इंडिया के पैसंजर विमान एआई-171 के क्रैश होने से 241 लोगों की मौत हो गई। प्लेन को टेकऑफ किए चंद सेकंड हुए थे कि तकनीकी खराबी के चलते विमान क्रैश हो गया। क्रैश होने के बाद प्लेन सीधा एक मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल से टकराया। जहां बहुत से ट्रेनी डॉक्टर्स थे। इमारत पर प्लेन गिरने से 25 से 30 ट्रेनी डॉक्टर्स की भी मौत हो गई। विमान में कुल 242 लोग थे लेकिन सिर्फ एक शख्स ही बच सका। विमान में ब्रिटेन के 53, पुर्तगाल के 7 और कनाडा का एक नागरिक मौजूद था। इसके अलावा सभी यात्री भारतीय थे।

Created On :   16 Jun 2025 9:17 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story