बिहार में उधार के तेल से खुद के दीये को रोशन कर रहे नीतीश कुमार : गिरिराज सिंह

District Mineral Fund is not being used in Gadchiroli!
गड़चिरोली में जिला खनिज निधि का नहीं हो रहा कोई उपयाेग!
नई दिल्ली बिहार में उधार के तेल से खुद के दीये को रोशन कर रहे नीतीश कुमार : गिरिराज सिंह

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। 2024 में होने वाले लोक सभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के खिलाफ विपक्षी दलों को एकजुट करने के मिशन में जुटे नीतीश कुमार पर कटाक्ष करते हुए केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा है कि जो बिहार में उधार के तेल से खुद के दीये को रोशन कर रहे हैं, वो क्या भारत को नया दिन दिखाएंगे।

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की विपक्षी एकजुटता की कोशिश पर कटाक्ष करते हुए गिरिराज सिंह ने कहा कि इनके शासन से राज्य ( बिहार ) उबर नहीं पाया है और ये प्रधानमंत्री के लिए एकजुटता की तलाश कर रहे हैं।

एक जमाने में भाजपा-नीतीश गठबंधन सरकार के दौरान बिहार में मंत्री रह चुके वर्तमान केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने नीतीश कुमार पर पिछले 17 सालों के दौरान बिहार में विकास नहीं करने का आरोप लगाते हुए कहा कि 17 साल में बिहार का विकास नहीं हुआ और नीतीश कुमार एक महीने से समाधान ढूंढ रहे हैं।

मोदी के खिलाफ विपक्षी दलों की एकजुटता को लेकर नीतीश कुमार द्वारा दिए गए भाषण के वीडियो के अंश को शेयर करते हुए गिरिराज सिंह ने ट्वीट कर लिखा, बिहार में उधार के तेल से खुद के दीये को रोशन कर रहे है, वो क्या भारत को नया दिन दिखाएगा। 17 साल बिहार का विकास नहीं हुआ और नीतीश एक महीने से समाधान ढूंढ रहे हैं। इनके शासन से राज्य उबर नहीं पाया है और प्रधानमंत्री के लिए एकजुटता की तलाश कर रहे है।

 

(आईएएनएस)

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ bhaskarhindi.com की टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Created On :   18 Feb 2023 9:30 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story