- Dainik Bhaskar Hindi
- Politics
- Safety of Kannada residents living in Maharashtra is our responsibility
मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई : महाराष्ट्र में रह रहे कन्नड़ निवासियों की सुरक्षा हमारी जिम्मेदारी

डिजिटल डेस्क, बेंगलुरू। कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने कहा है कि महाराष्ट्र में रह रहे कन्नड़ के लोगों की सुरक्षा करना उनकी सरकार की जिम्मेदारी है। बेलगावी में शुक्रवार को जोरदार हिंसा की घटना के बारे में मीडिया से बातचीत करते हुए श्री बोम्मई ने कहा कि राज्य में कानून व्यवस्था को बनाए रखना हमारी जिम्मेदारी है और उसी तरह से महाराष्ट्र में रहने वाले कन्नड़ लोगों की सुरक्षा करना भी वहां की सरकार की प्राथमिकता है।
उन्होंने बसों और निजी वाहनों पर पथराव तथा तोड़फोड़ की अन्य घटनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि इस मामले में कर्नाटक के पुलिस महानिदेशक महाराष्ट्र के अपने समकक्ष से बातचीत करेंगे तथा कर्नाटक के वाहनों और बसों पर हुए पथराव के मामले में चर्चा करेंगे। उन्होंने कहा कि वह इस मामले में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री से विस्तार से बातचीत करेंगे और कर्नाटक के गृह मंत्री इस मामले को वहां के गृह मंत्री के समक्ष उठाएंगे।
शिवसेना नेता संजय राउत के मराठियों से एकजुट होने के आह्वान से जुड़े एक सवाल पर उन्होंने कहा कि जिम्मेदार पदों पर बैठे लोगों को इस तरह भड़काने संबंधी बयान देने से बचना चाहिए। छत्रपति शिवाजी महाराज, सांगोली रायान्न और कित्तूर की रानी चेनम्मा आजादी के लिए विदेशी आक्रांताओं से लड़े थे और उन्होंने देश की रक्षा की खातिर अपने प्राणों को न्योछावर कर दिया था। लेकिन अगर हम समाज को बांटने के नाम आपस में ऐसे ही लड़ते रहे तो यह उनकी सेवाओं तथा त्याग का अपमान होगा। किसी को भी लोगों को कानून और व्यवस्था अपने हाथों में लेने के लिए नहीं उकसाना चाहिए।
(आईएएनएस)
भोपाल: रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय में पांचवां वूमेन एक्सीलेंस अवॉर्ड
डिजिटल डेस्क, भोपाल। रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय के वूमेन डेवलपमेंट सेल द्वारा 5वां वूमेन एक्सिलेंस अवार्ड का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि सुश्री अनुभा श्रीवास्तव (आईएएस), कमिश्नर, हैंडलूम एंड हैंडीक्राफ्ट विभाग, मध्य प्रदेश , विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ रूबी खान, डायरेक्टर, डायरेक्टोरेट आफ हेल्थ सर्विसेज, सुश्री रवीशा मर्चेंट, प्रिंसिपल डिजाइनर, ट्रीवेरा डिजाइंस, बट ब्रहम प्रकाश पेठिया कुलपति आरएनटीयू उपस्थित थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. अदिति चतुर्वेदी वत्स, प्रो-चांसलर, आरएनटीयू एंड डायरेक्टर, आइसेक्ट ग्रुप आफ यूनिवर्सिटीज ने की।
इस अवसर पर सुश्री अनुभा श्रीवास्तव ने महिलाओं को अपनी बात रखने एवं निर्णय क्षमता को विकसित करने पर जोर दिया। महिलाओं को अपने व्यक्तिगत विकास की जिम्मेदारी लेने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने महिला सशक्तिकरण पर भी अपने विचार साझा किए। डॉ. अदिति चतुर्वेदी वत्स ने कहा कि हम सभी जानते हैं कि हमारे जीवन में महिलाओं का एक अहं रोल होता है। चाहे वो रोल हमारी मां के रूप में हो या फिर बहन या पत्नी के रूप में। हमें हर रूप में महिला का साथ मिलता है। लेकिन ऐसा काफी कम होता है जब हम इन्हें इनके कार्य के लिए सम्मानित करते हैं। ऐसे में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस हमें यह अवसर देता है कि हम अपने जीवन की महिलाओं को उनके कार्यों और उनके रोल के लिए सम्मानित करें। इसी तारतम्य में आरएनटीयू पांचवां वूमेन एक्सीलेंस अवॉर्ड से इन्हें सम्मानित कर रहा है।
डॉ रूबी खान ने महिलाओं के स्वास्थ्य संबंधी जानकारी एवं अपने स्वास्थ्य का ध्यान कैसे रखें इसकी जानकारी दी। वहीं सुश्री रवीशा मर्चेंट ने महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त रहने एवं किसी भी परिस्थिति पर हार ना मानना एवं परिवार और काम में संतुलन बनाए रखने के विषय में विस्तृत जानकारी दी। डॉ ब्रम्ह प्रकाश पेठिया ने देश की बढ़ती जीडीपी में महिलाओं का अहम योगदान माना। उन्होंने बताया कि जल थल एवं हवाई सीमा में भी विशेष योगदान महिलाएं दे रही हैं।
कार्यक्रम में रायसेन और भोपाल जिले की शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को वूमेन एक्सीलेंस अवार्ड से नवाजा गया। साथ ही पूर्व में आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में विजेता महिलाओं को भी पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम के अंत में डॉ संगीता जौहरी, प्रति-कुलपति, आरएनटीयू ने सभी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संयोजन एवं समन्वयन नर्सिंग एवं पैरामेडिकल विभाग की अधिष्ठाता एवं महिला विकास प्रकोष्ठ की अध्यक्ष डॉ मनीषा गुप्ता द्वारा किया गया। मंच का संचालन डॉ रुचि मिश्रा तिवारी ने किया।