सरकार का घेराव: ओडिशा पहुंचे खड़गे और राहुल गांधी ने सत्तारूढ़ बीजेपी सरकार पर साधा निशाना

ओडिशा पहुंचे खड़गे और राहुल गांधी ने सत्तारूढ़ बीजेपी सरकार पर साधा निशाना
  • दोनों नेता एक जनसभा समेत कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे
  • ओडिशा में कांग्रेस ने काम किया , बड़े-बडे़ पब्लिक सेक्टर आए- खड़गे
  • चुनाव आयोग भाजपा का काम कर रहा है- राहुल गांधी

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और पार्टी सांसद-लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी आज ओडिशा दौरे पर है। दोनों नेता आज यहां एक जनसभा समेत कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे।

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा, ओडिशा के लिए कांग्रेस ने काम किया और इसलिए ओडिशा में इतने बड़े-बडे़ पब्लिक सेक्टर आए। प्रधानमंत्री मोदी जल, जमीन और जंगल अपने लोगों को दे रहे हैं। हम काम करके दिखाते हैं, हम केवल नाम के नहीं हैं। यहां के लोगों की प्रगति और उन्नति के लिए कांग्रेस पार्टी ने बहुत से काम किए हैं।

कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा चुनाव आयोग ने नई साजिश की है। चुनाव आयोग भाजपा का काम कर रहा है। महाराष्ट्र में जो चोरी हुई, अब वही चोरी बिहार में होने वाली है। हम भाजपा को चुनाव नहीं चोरी करने देंगे। ओडिशा में ये(भाजपा) 5-6 बड़ी कंपनियों को आपका सारा धन दे रहे हैं। जल, जंगल और जमीन आदिवासियों की है और आदिवासियों की ही रहेगी।

राहुल गांधी ने कहा सरकार ओडिशा की गरीब जनता का पैसा चुराने का काम करती है। एक तरफ ओडिशा की गरीब जनता दलित, आदिवासी, कमजोर, किसान और मजदूर है और दूसरी ओर 5-6 अरबपति और भाजपा सरकार। इस लड़ाई में कांग्रेस पार्टी का कार्यकर्ता ही ओडिशा की जनता के साथ मिलकर जीत सकता है। भाजपा पूरे देश में संविधान पर आक्रमण कर रही है।

Created On :   11 July 2025 1:54 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story