ओडिशा दौरे पर कांग्रेस सांसद: भुवनेश्वर में बरसे राहुल गांधी, चुनाव आयोग-बीजेपी पर जम कर साधा निशाना, बोले- भाजपा के लिए काम करती EC

भुवनेश्वर में बरसे राहुल गांधी, चुनाव आयोग-बीजेपी पर जम कर साधा निशाना, बोले- भाजपा के लिए काम करती EC
  • भुवनेश्वर पहुंचे राहुल गांधी
  • जनसभा को किया संबोधित
  • बीजेपी पर साधा जोरदार निशाना

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ओडिशा के दौरे पर हैं। उनके साथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे भी मौजूद हैं। राहुल गांधी ने शुक्रवार (11 जुलाई) को राजधानी भुवनेश्वर के बरमुंडा मैदान में लोगों को संबोधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी और चुनाव आयोग पर निशाना लगाया। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ने बिहार चुनाव से पहले वोटर लिस्ट के रिवीजन का मुद्दा उठाया। उन्होंने इलेक्शन कमीशन पर साजिश रचने का आरोप लगाते हुए कहा चुनाव आयोग बीजेपी का काम कर रही है।

राहुल गांधी का आरोप

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा, "चुनाव आयोग ने नई साजिश की है। चुनाव आयोग भाजपा का काम कर रहा है। महाराष्ट्र में जो चोरी हुई, अब वही चोरी बिहार में होने वाली है। हम भाजपा को चुनाव नहीं चोरी करने देंगे। ओडिशा में ये (भाजपा) 5-6 बड़ी कंपनियों को आपका सारा धन दे रहे हैं। जल, जंगल और जमीन आदिवासियों की है और आदिवासियों की ही रहेगी।

'ओडिशा सरकार गरीबों का लूटती है पैसा'

कांग्रेस सांसद ने कहा कि ओडिशा की सरकार गरीब जनता का पैसा चुराने का काम करती है। एक तरफ ओडिशा की गरीब जनता दलित, आदिवासी, कमजोर, किसान और मजदूर है और दूसरी ओर 5-6 अरबपति और भाजपा सरकार। इस लड़ाई में कांग्रेस पार्टी का कार्यकर्ता ही ओडिशा की जनता के साथ मिलकर जीत सकता है। भाजपा पूरे देश में संविधान पर आक्रमण कर रही है।

Created On :   11 July 2025 2:00 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story