बिहार विधानसभा चुनाव 2025: सुरसंड विधानसभा सीट पर आरजेडी -जेडीयू के बीच होता है कड़ा मुकाबला

डिजिटल डेस्क, पटना। 243 विधानसभा सीट वाले बिहार में सुरसंड विधानसभा सीट सीतामढ़ी जिले में आती है। सुरसंड नाम का संबंध स्थानीय शासक सुर सेन से माना जाता है। 1951 में स्थापित सुरसंड विधानसभा सीट पर अब तक 17 बार विधानसभा चुनाव हो चुके हैं। चुनाव के शुरुआती सफर में कांग्रेस का दबदबा रहा है। कांग्रेस ने यहां से 8 बार जीत दर्ज की है। बाद में अन्य दलों ने भी चुनाव जीता है। 2020 में जेडीयू के दिलीप राय, 2015 में आरजेडी के सैयद अबु डोजाना, 2010 में जेडीयू के शाहिद अली खान, 2005 में आरजेडी के देवदत्त प्रसाद, 2000 में एसएपी के मंजीत कुमार सिंह ने चुनाव जीता।
अबकी चुनाव में कड़े मुकाबले की उम्मीद है। चुनावी नतीजे स्थानीय संगठन, प्रत्याशी की छवि और जातीय समीकरण पर निर्भर करेंगे। यहां 96.72% ग्रामीण और केवल 3.29% शहरी वोटर्स। एससी मतदाता करीब 10 फीसदी जबकि मुस्लिम मतदाता 23 फीसदी है।
बढ़ती बेरोजगारी के चलते हजारों मतदाता पलायन कर जाते है। सुरसंड मध्य गंगा के मैदान का समतल और उपजाऊ क्षेत्र है। हर साल आने वाली बाढ़ और कमजोर सिंचाई व्यवस्था किसानों के सामने सबसे बड़ी चुनौती है। शिक्षा ,स्वास्थ्य और सड़क सुविधाएं खराब स्थिति होने के साथ साथ सीमित भी हैं।
बिहार में दो चरणों में 6 नवंबर और 11 नवंबर को वोटिंग होगी, नतीजे 14 नवंबर को आएंगे। आज 17 नवंबर को पहले चरण के नामांकन की आखिरी तारीख है। दूसरे चरण के लिए नामांकन की अंतिम तारीख 20 अक्टूबर है।
Created On :   19 Oct 2025 2:28 PM IST