सर्वे में आया चौंकाने वाला आंकड़ा, इन पार्टियों को मिल रही इतनी सीटें

Shocking data came in the survey, these parties are getting so many seats
सर्वे में आया चौंकाने वाला आंकड़ा, इन पार्टियों को मिल रही इतनी सीटें
यूपी विधानसभा चुनाव 2022 सर्वे में आया चौंकाने वाला आंकड़ा, इन पार्टियों को मिल रही इतनी सीटें
हाईलाइट
  • पूर्वांचल और पश्चिमी यूपी में भाजपा को समाजवादी पार्टी से कड़ी टक्कर

डिजिटल डेस्क, लखनऊ। यूपी विधानसभा चुनाव दस फरवरी से शुरू हो रहा है। जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आ रहा है, सभी राजनीतिक दल पूरी ताकत के साथ चुनावी प्रचार में जुट गए हैं। यूपी की सियासत में राजनीतिक दलों का जुबानी जंग जारी है, आरोप-प्रत्यारोप का दौर चल रहा है। चुनावी मंच से लोक-लुभावन वादे किए जा रहे हैं।

सभी राजनीतिक दल चुनाव प्रचार के दौरान सत्ता में पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने का दावा कर रहे हैं। जिसके बाद से सारी तस्वीरें साफ हो जाएंगी। यूपी में अबकी बार किस पार्टी को कितनी सीटें मिल रही हैं। इसको लेकर एबीपी सी-वोटर ने जनता की नब्ज टटोली कि आगामी विधानसभा चुनाव में किस पार्टी का पलड़ा भारी रह सकता है और वोटों के मामले पश्‍चिमी उत्‍तर प्रदेश और बुंदेलखंड में कौन सी पार्टी बाजी मार सकती है। इस पर जानें जनता की राय।

कौन सी पार्टी बीजेपी को दे रही टक्कर?

एबीपी सी-वोटर सर्वे में अभी भी बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी बनी हुई है। हालांकि यूपी के दो बडे़ क्षेत्र पूर्वांचल और पश्चिमी यूपी में भाजपा को समाजवादी पार्टी सीधी टक्कर दे रही है। पश्चिमी यूपी में भी भाजपा को समाजवादी पार्टी से कड़ी टक्कर मिल सकती  है। बुंदेलखंड क्षेत्र में भाजपा को बढ़त मिलती दिख रही है जबकि अवध क्षेत्र में समाजवादी पार्टी आगे बढ़त बना रही है। 

जानें किस पार्टी को कितनी सीटें?

उत्तर प्रदेश में एक बार फिर बीजेपी सत्ता में वापसी करते हुए दिख रही है। सी-वोटर सर्वे के मुताबिक बीजेपी गठबंधन को 223 से 235 सीटें मिल सकती है। वहीं, समाजवादी पार्टी के खाते में 145 से 157 सीटें आ सकती है। बहुजन समाज पार्टी को 8 से 16 सीटें मिलने की संभावना है। तो वहीं कांग्रेस 3 से 7 सीटों पर सिमट सकती है और अन्य के खाते में 4 से 8 सीटें आ सकती है। 

बुंदेलखंड में बीजेपी को मिल रही है बढ़त

एबीपी-सी वोटर सर्वे के मुताबिक बुंदेलखंड की 19 सीटों पर भाजपा को फायदा होता दिख रहा है। इस क्षेत्र में भाजपा के हिस्से में अधिक वोट शेयर मिलता हुआ दिख रहा है। इस क्षेत्र में  बीजेपी को 13 से 17 सीटें मिल सकती हैं। वहीं सपा को 2 से 6 सीटें तथा बसपा को 0 से 1 सीटें मिल सकती है। वहीं कांग्रेस और अन्य के खाते में इस क्षेत्र में 0 से 1 सीट मिलती दिख रही हैं। बीजेपी के लिए ये सुकून देने वाली खबर है। 

 https://www.bhaskarhindi.com/politics/news/know-the-mood-of-the-people-of-west-up-in-the-survey-the-new-figures-are-shocking-333831


 

  


 

Created On :   8 Feb 2022 11:53 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story