विधानसभा चुनाव 2026: पश्चिम बंगाल में TMC नेताओं ने रेड रोड पर आयोजित ईद-उल-फितर कार्यक्रम में बारिश के रूप में अल्लाह हमें आशीर्वाद दे रहे हैं

पश्चिम बंगाल में TMC नेताओं ने रेड रोड पर आयोजित ईद-उल-फितर कार्यक्रम में बारिश के रूप में अल्लाह हमें आशीर्वाद दे रहे हैं
BJP पर निशाना साधते हुए ममता बनर्जी ने कहा हम डरेंगे नहीं। जो डरते हैं, वो मरते हैं लेकिन जो लड़ते हैं वो कामयाब होते हैं। अभिषेक बनर्जी ने कहा रमजान में राम हैं और दिवाली में अली।

डिजिटल डेस्क, कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने ईद-उल-फितर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा मैं सभी को बहुत-बहुत ईद मुबारक कहना चाहूंगी, आज बारिश हो रही है और बारिश के रूप में हमें अल्लाह आशीर्वाद दे रहे हैं। आपकी सारी मुश्किलें आसानी से समाप्त हो जाएगी। टीएमसी चीफ ने आगे कहा बहुत सारे लोगों का नाम SIR के दौरान काट दिया गया। आपके लिए मैं कलकत्ता हाई कोर्ट से लेकर सुप्रीम कोर्ट सड़क तक गई, हमारा अधिकार हम मोदी जी को नहीं लेने देंगे। हमारे पास एक ही शक्ति है, आप जबरदस्ती हमारी सरकार पर नियंत्रण कर रहे हैं। तब भी हम डरेंगे नहीं। जो डरते हैं, वो मरते हैं लेकिन जो लड़ते हैं वो कामयाब होते हैं।

पश्चिम बंगाल की राजधानी में ईद-उल-फितर पर रेड रोड पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा, सरफ़रोशी की तमन्ना अब हमारे दिल में है, देखना है जोर कितना बाजू-ए-कातिल में है, अल्लाह आपको आशीर्वाद दे, भारत और बंगाल तरक्की करे। जो लोग बंगाल को निशाना बनाते हैं वे नरक में जाएं, खुदी को कर बुलंद इतना कि हर तकदीर से पहले, खुदा बंदे से खुद पूछें, बता तेरी रजा क्या है, हमारा बस एक इरादा है - भाजपा को हटाना और देश की रक्षा करना।

TMC के नेशनल जनरल सेक्रेटरी और सांसद अभिषेक बनर्जी ने ईद-उल-फितर पर रेड रोड पर लोगों के नमाज पढ़ने के बाद कहा मैं आपके त्योहारों में शामिल होऊंगा और आप मेरे त्योहारों में शामिल होंगे ,यह बंगाल की संस्कृति है। रमजान में राम हैं और दिवाली में अली। सांसद बनर्जी ने आगे कहा जिस चांद को हम ईद के लिए देखते हैं, उसी को हम करवा चौथ के लिए देखते हैं, जो लोग सोचते हैं कि वे नाम मिटा देंगे, लोगों को बेघर कर देंगे और उन्हें देश से बाहर निकाल देंगे, कि वे भाइयों को एक-दूसरे के खिलाफ खड़ा कर देंगे, उनसे मैं कहूंगा कि कोई भी नहीं झुकेगा। राहत इंदौरी ने कहा था - किराएदार हैं, जमीन थोड़ी है, सबका खून है, यहाँ की मिट्टी में शामिल है, किसी के बाप का हिंदुस्तान थोड़ा है। यह देश जितना मेरा है, उतना ही तुम्हारा भी है।

Created On :   21 March 2026 1:59 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story