लोकसभा चुनाव 2024: राहुल और स्टालिन पर गरजे पीएम मोदी, 'कच्चाथीवू' और 'शक्ति' जैसे मुद्दों पर विपक्ष को जमकर धोया

राहुल और स्टालिन पर गरजे पीएम मोदी, कच्चाथीवू और शक्ति जैसे मुद्दों पर  विपक्ष को जमकर धोया

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। आगमी लोकसभा चुनाव के लिए राजनीतिक दलों से लेकर कई दिग्गज नेता जोरों-शोरों के साथ प्रचार करने में जुटे हुए हैं। इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को कच्चाथीवू मुद्दे को लेकर कांग्रेस और उसके सहयोगी दल द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (डीएमके) को जमकर घेरा। पीएम मोदी ने विपक्ष दलों पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस और डीएमके ने कच्चाथीवू द्वीप पर देश को अंधकार की ओर धकेल दिया। इसके अलावा पीएम मोदी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के 'शक्ति' वाले बयान पर भी उन्हें आड़े हाथों लिया। उन्होंने कांग्रेस नेता की ओर से महिलाओं का अपमान करने की बात कही। इतना ही नहीं, बल्कि पीएम मोदी ने भ्रष्टाचार को लेकर तमिलनाडु की सत्ताधारी पार्टी डीएमके पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि राज्य में डीएमके के पास भ्रष्टाचार मुद्दे का पहला कॉपीराइट है। इसके साथ पीएम मोदी ने कहा कि मुख्यमंत्री एमके स्टालिन राज्य को लूटने का काम कर रहे हैं।

पीएम मोदी ने भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए गठबंधन के प्रत्याशियों के प्रचार के लिए चुनाव रैली में विपक्ष पर हमलावर रुख अपनाया। इस दौरान उन्होंने कहा, "भ्रष्टाचार पर द्रमुक का पहला कॉपीराइट है, पूरा परिवार तमिलनाडु को लूट रहा है।" इसी के साथ पीएम मोदी ने डीएमके को पारिवारिक कंपनी करार दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में सत्तारूढ़ पार्टी ने युवाओं की पुरानी मानसिकता के साथ प्रगति में अड़चन पैदा कर रही है।

पीएम मोदी का कांग्रेस और डीएमके पर हमला

पीएम मोदी ने कहा, "द्रमुक लोगों को भाषा, क्षेत्र, धर्म और जाति के आधार पर बांटती है। वह जानती है कि जिस दिन लोग इसे पहचान जाएंगे, उसे एक भी वोट नहीं मिलेगा। मैंने द्रमुक की दशकों पुरानी खतरनाक राजनीति का पर्दाफाश करने का फैसला किया है।"

प्रधानमंत्री ने कच्चाथीवू मुद्दे पर कांग्रेस और डीएमके पर दोबारा वार किया। उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर मंत्रिमंडल की कौनसी बैठक में कच्चाथीवू द्वीप को श्रीलंका को सौंपने का फैसला किया गया था। पीएम मोदी ने कहा कि इससे किसको लाभ मिला था। उन्होंने कहा कि यह लोग इन सवालों का जावब देने से बच रहे हैं। पीएम मोदी ने कहा कि जब पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के शासन काल में कच्चाथीवू द्वीप श्रीलंका को सौंपा जा रहा था। तो उस दौरान तमिलनाडु की सत्ता में मौजूदा सत्ताधारी पार्टी डीएमके की सरकार थी।

इसके अलावा पीएम मोदी ने दोनों राजनीतिक दलों पर कच्चाथीवू विवाद में तमिलाडु के मछुआरों को गिरफ्तार करने और उनकी नौकाएं को जब्त करने का आरोप लगाया था। उन्होंने कहा कि इस मामले में मछुआरों को लेकर कांग्रेस और सहयोगी दल डीएमके ने सहानुभूति का ढोंग किया था। प्रधानमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार ने श्रीलंका से 5 भारतीय मछुआरों की रिहाई पर जोर दे रही है। साथ ही उन्हें फांसी की सजा मिलने से बचाया भी गया है।

राहुल गांधी को 'राजकुमार' बोलकर ली चुटकी

पीएम मोदी ने राहुल गांधी को राजकुमार कहते हुए तंज भी कसा। उन्होंने राहुल के शक्ति वाले बयान पर जमकर निशाना भी साधा। पीएम मोदी ने कहा कि राहुल गांधी हिंदू धर्म की आस्था और शक्ति को ठेस पहुंचाने का कार्य करते हैं। इसके बाद पीएम मोदी ने कहा, "द्रमुक की भी यही मानसिकता है। वे सनातन धर्म की बुराई करते हैं...राम मंदिर (अयोध्या) के उद्धाटन का बहिष्कार भी करते हैं।"

विपक्ष पर हमले करने के साथ-साथ प्रधानमंत्री ने नवनिर्मित संसद भवन का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में नए संसद भवन और उसके अंदर पवित्र सेंगोल (राजदंड) को स्थापित भी किया गया है। पीएम मोदी ने कहा कि इंडिया गठबंधन के नेता महिलाओं का निरादर करते हैं। इस बात से सभी अच्छी तरह परिचित है। उन्होंने कहा कि जब तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री और अम्मा जयललिता जीवित थीं। तब डीएमके ने उनके साथ किस तरह का बर्ताव किया था।

पीएम मोदी ने कहा, "भाजपा और राजग के लिए आपका आशीर्वाद सनातन शक्ति की रक्षा करेगा और महिलाओं का सम्मान सुनिश्चित करेगा।" उन्होंने कहा कि तमिलनाडु में भाजपा और एनडीए को लोगों का समर्थन मिल रहा है। पीएम मोदी ने कहा, "राजग ने पिछले 10 साल में विकसित भारत की नींव तैयार की है।"

Created On :   10 April 2024 12:00 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story