नई GST दर: नए जीएसटी बदलाव आज से लागू, पक्ष-विपक्ष दे रहे है अपने -अपने तर्क, सत्तारूढ़ सरकार फायदा बता रही है तो विपक्ष दिखावटी प्रचार

- केंद्र सरकार के जीएसटी सुधार डेढ़वा अवतार- जयराम रमेश
- क्या अभी तक लोगों को भारी बोझ उठाना पड़ा- विपक्ष
- हर घर को बचत करने में मदद मिलेगी
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। नए जीएसटी बदलाव आज से लागू हो गए है। इन बदलावों को लेकर केंद्र की मोदी सरकार तमाम वादे कर रही है, सरकार के वादों पर विपक्ष हमलावर है। कांग्रेस सांसस प्रमोद तिवारी ने नई जीएसटी को लोगों का लूटने वाला बताया है। जयराम रमेश ने केंद्र सरकार के जीएसटी सुधार को डेढ़वा अवतार कहा है। विपक्ष का कहना है कि सरकार इस समय क्यों कर रही रही है, पहले ही ये करना चाहिए। उनका ये भी कहना है कि क्या अभी तक लोगों को भारी बोझ उठाना पड़ा। नई जीएसटी पर केंद्र सरकार के बदलाव को विपक्ष दिखावटी प्रचार कर रही है।
कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने नई GST दरों के लागू होने पर कहा, कल प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संबोधन में पंडित जवाहरलाल नेहरू, इंदिरा गांधी और अटल जी के स्वरूप को कई बार खंडित किया। उन्होंने कहा कि GST कम हो रहा है और इस उत्सव को मनाइए। आज जब देश की जनता GST के रूप में 50 लाख करोड़ से भी ज्यादा पैसा दे चुकी है तो आप क्या बोल रहे हैं। आपने GST से जमकर गरीब और मध्यम वर्ग के लोगों का लूटा है ।
कांग्रेस सांसद जयराम रमेश ने नई जीएसटी दरों के लागू होने पर कहा ये जो दर कटे हैं क्या उसका लाभ उपभोक्ताओं को मिलेगा या ग्राहकों को मिलेगा इस पर बड़ा सवाल है। तो ये पूरा GST सुधार नहीं है ये दूसरा अवतार नहीं बल्कि डेढ़वा अवतार है। ये लोग हर एक चीज का उत्सव मानते हैं और हमें जो ट्रंप से निपटना है उन्होंने जो टैरिफ लगाया और दूसरी तरफ हमारी वीजा को खत्म कर रहे हैं ये सब ध्यान कही और ले जाने के लिए किया जा रहा है। GST में आपने जो सुधार लाया इसमें आपको 8 साल लगा क्या 8 साल पहले आप सो रहे थे। ये आपको 8 साल पहले करना चाहिए था।
छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने GST सुधारों के कार्यान्वयन पर कहा 2014 में हमारा देश 11वीं सबसे बड़ी वैश्विक अर्थव्यवस्था था। अब यह चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है। यह 10 वर्षों में परिवर्तन है। अब GST दर 28% से घटाकर 18% कर दी गई है और 12% GST को घटाकर 5% कर दिया गया है। यह सबसे बड़ा सुधार केवल कराधान को कम करने और साथ ही बुनियादी ढांचे के विकास पर काम करने के कारण ही संभव हुआ है।
GST सुधारों के कार्यान्वयन पर केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा, "मैं सभी को नवरात्रि की शुभकामनाएं देना चाहता हूं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने टैक्स स्लैब को कम करने का ऐतिहासिक फैसला लिया है, जिससे हर घर को बचत करने में मदद मिलेगी। बचत महोत्सव शुरू हो गया है। दुकानदार और ग्राहक दोनों बहुत खुश हैं। हमें अपने दैनिक जीवन में यथासंभव स्वदेशी का उपयोग करने का एक और संकल्प लेने की आवश्यकता है
Created On :   22 Sept 2025 1:55 PM IST