मध्य प्रदेश: पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के छोटे भाई लक्ष्मण सिंह को कांग्रेस पार्टी ने 6 साल के लिए किया निष्कासित

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के छोटे भाई लक्ष्मण सिंह को कांग्रेस पार्टी ने 6 साल के लिए किया निष्कासित
  • पार्टी को नुकसान पहुंचाने वालों की कांग्रेस में कोई जगह नहीं
  • राहुल गांधी और रॉबर्ट वाड्रा के खिलाफ की गई थी विवादित टिप्पणी
  • पार्टी के खिलाफ बोलने वालों पर कार्रवाई होगी -राहुल गांधी

डिजिटल डेस्क, भोपाल। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह के छोटे भाई और पूर्व सांसद लक्ष्मण सिंह को कांग्रेस ने 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया है। पांच बार के सांसद रह चुके लक्ष्मण सिंह एमपी के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह के छोटे भाई हैं।विवादित बयान के बाद कई दिनों से पार्टी में उनकी सक्रियता कम देखने को मिल रही थी।

लक्ष्मण सिंह की ओर से पार्टी विरोधी गतिविधियों और राहुल गांधी और रॉबर्ट वाड्रा के खिलाफ की गई टिप्पणियों के चलते कांग्रेस अनुशासन समिति ने ये कड़ा एक्शन लिया है। लक्ष्मण सिंह ने अपने विवादास्पद बयान में उन्होंने राहुल गांधी, रॉबर्ट वाड्रा और जम्मू-कश्मीर के सीएम उमर अब्दुल्ला पर निशाना साधा था।

पूर्व सांसद लक्ष्मण सिंह ने उमर अब्दुल्ला पर आतंकवादियों से मिले होने का गंभीर आरोप लगाया था। इसके अलावा उन्होंने राहुल गांधी को नसीहत देते हुए कहा था कि पार्टी के नेताओं को सोच-समझकर बोलना चाहिए, नहीं तो उन्हें चुनाव में इसका परिणाम भुगतना पड़ेगा।

लक्ष्मण सिंह ने ये भी कहा था अगर पार्टी को मुझे निकालना है तो आज ही निकाल दे। सिंह के इन बयानों को पार्टी को नुकसान पहुंचाने वाले बताया गया और हाल ही में जब राहुल गांधी भोपाल में संगठन की बैठक में शामिल होने के लिए पहुंचे थे तो उन्होंने कहा था कि पार्टी के खिलाफ बोलने वालों पर कार्रवाई होगी। राहुल गांधी ने दो टूक कहा था कि पार्टी की छवि को नुकसान पहुंचाने वालों को पार्टी में रखने की कोई जरूरत नहीं है। पार्टी की छवि को धूमिल और कार्यकर्ताओं में भ्रम की स्थिति पैदा करती हैं अभद्र बयानबाजी।

आपको बता दें मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा के सांसद दिग्विजय सिंह के भाई लक्ष्मण सिंह को कांग्रेस पार्टी से सात साल के लिए निष्कासित करने के लिए कांग्रेस अनुशासन समिति के सदस्य सचिव सांसद तारिक अनवर ने आलाकमान को सिफारिश की है। हाल ही में लक्ष्मण सिंह ने नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ विवादास्पद बयान दिया था। इन्हीं बयानो के चलते सांसद अनवर ने पार्टी आलाकमान से लक्ष्मण सिंह पर एक्शन लेने को कहा है।

अनवर की ओर से पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को निष्काषन का अनुशंसा पत्र भेजा। इससे पहले लक्ष्मण सिंह के बयान पर पार्टी ने संज्ञान लेते हुए 9 मई को उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया था। कांग्रेस ने लक्ष्मण सिंह को दिए नोटिस से यह साफ संदेश दिया गया था कि पार्टी की छवि और नेतृत्व के प्रति असम्मान जनक व्यवहार किसी भी स्तर पर स्वीकार्य नहीं होगा। पार्टी की अनुशासन समिति के सदस्य सचिव तारिक अनवर ने उनसे 10 दिन में जवाब मांगा था। लेकिन, जवाब संतोषजनक नहीं होने के चलते उनके निष्कासन की अनुशंसा की गई है। कांग्रेस के कारण बताओं नोटिस से ये बात साफ है कि पार्टी में कोई भी नेता, चाहे वह किसी भी पद पर हो, उसे अभद्र या अनुशासनहीन टिप्पणी करने का कोई अधिकार नहीं है। विशेष रूप से सोशल मीडिया जैसे सार्वजनिक मंचों पर, क्योंकि इस तरह की प्रतिक्रियाएं पार्टी की छवि को धूमिल करती है , साथ ही कार्यकर्ताओं में भ्रम की स्थिति पैदा करती हैं। लक्ष्मण सिंह ने राहुल गांधी के जीजा रॉबर्ट वाड्रा पर भी निशाना साधा था। उन्होंने कहा था- 'ये हमारा रॉबर्ट वाड्रा, जीजा जी राहुल गांधी का, कहता है कि मुसलमानों को सड़क पर नमाज नहीं पढ़ने देते इसलिए आतंकवादियों ने हमला किया। इन दोनों का ये बचपना हम कब तक झेलेंगे। राहुल गांधी भी थोड़ा सोच समझकर बात करें। इनकी नादानियों की वजह से इस तरह की घटनाएं हो रही हैं।

Created On :   11 Jun 2025 2:25 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story