Independence Day 2025: प्रधानमंत्री के संबोधन पर तृणमूल कांग्रेस ने हमला बोला, कहा मोदी ने वादे ज्यादा किए, उपलब्धियां कम बताईं

प्रधानमंत्री के संबोधन पर तृणमूल कांग्रेस ने हमला बोला, कहा मोदी ने वादे ज्यादा किए, उपलब्धियां कम बताईं
  • घुसपैठिये देश की बहन-बेटियों को निशाना बना रहे
  • सरकार ने हाई पावर्ड डेमोग्राफी मिशन शुरू करने का फैसला लिया
  • प्रधानमंत्री के संबोधन पर तृणमूल कांग्रेस ने हमला बोला

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वतंत्रता दिवस पर दिए गए संबोधन पर तृणमूल कांग्रेस की राज्यसभा उपनेता सागरिका घोष ने हमला बोला है। टीएमसी ने कहा कि पीएम मोदी ने वादे ज्यादा किए, लेकिन उपलब्धियां कम बताईं। पार्टी ने आरोप लगाया कि पीएम ने घुसपैठियों को नया दुश्मन बताया।

तृणमूल कांग्रेस की राज्यसभा उपनेता सागरिका घोष ने भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट साझा करते हुए कहा कि हमेशा की तरह प्रधानमंत्री ने अपने स्वतंत्रता दिवस के भाषण में एक नए दुश्मन को निशाना बनाया। आंदोलनजीवियों आदि के बाद अब घुसपैठिए नए निशाने पर हैं। एक बार फिर पिछली सरकारों को निशाना बनाते हुए नए मिशन की घोषणा की गई है।घोष ने सवाल करते हुए कहा है कि मोदी 15 अगस्त को सच्चाई से भाषण कब देंगे। जिसमें वे अपने 11 वर्षों के रिकॉर्ड के बारे में बताएंगे। भाषण में उनके वादे तो बहुत ज्यादा थे, लेकिन उपलब्धि कम रही।

प्रधानमंत्री ने स्वतंत्रता दिवस पर देश के सामने एक चिंता और चुनौती के संबंध में आगाह किया। षडयंत्र के तहत, सोची समझी साजिश के तहत देश की डेमोग्राफी को परिवर्तन किया जा रहा है। एक नए संकट के बीज बोए जा रहे हैं। ये घुसपैठिए मेरे देश के नौजवानों की रोजी-रोटी छीन रहे हैं। ये घुसपैठिये मेरे देश की बहन-बेटियों को निशाना बना रहे हैं। ये घुसपैठिए आदिवासियों के घरों में घुसकर उनकी जमीन पर कब्जा कर रहे हैं। ये देश सहन नहीं करेगा।

भारत में घुसपैठ की समस्या को लेकर प्रधानमंत्री ने कहा कि देशवासियों के कल्याण के लिए सरकार ने हाई पावर्ड डेमोग्राफी मिशन शुरू करने का फैसला लिया है। पीएम ने आगे कहा कि घुसपैठिए देश की बहन-बेटियों को निशाना बना रहे हैं। जब सीमावर्ती क्षेत्रों में डेमोग्राफी में बदलाव होता है तब देश की सुरक्षा पर संकट होता है।

Created On :   15 Aug 2025 1:07 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story