Swati Maliwal News: AAP को झटका देने के बाद स्वाति मालीवाल का आई प्रतिक्रिया, कहा - 'मुझे बर्बाद करने की...'

AAP को झटका देने के बाद स्वाति मालीवाल का आई प्रतिक्रिया, कहा - मुझे बर्बाद करने की...
आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्डा समेत 7 राज्यसभा सांसदों ने गुरुवार को इस्तीफा देकर बीजेपी ज्वाइन कर ली है।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्डा समेत 7 राज्यसभा सांसदों ने गुरुवार को इस्तीफा देकर बीजेपी ज्वाइन कर ली है। इनमें शामिल स्वाति मालीवाल ने आप को झटका देने के बाद प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर जमकर निशाना साधा है। स्वाति मालिवाल ने कहा है कि अरविंद केजरीवाल के संरक्षण में आप में बढ़ता बेहिसाब भ्रष्टाचार, महिलाओं के साथ उत्पीड़न, गुंडा तत्वों को बढ़ावा और पंजाब के साथ हो रही धोखेबाजी और लूट को देखते हुए उन्होंने पार्टी छोड़ने का फैसला किया।

स्वाति मालीवाल ने अरविंद केजरीवाल पर साधा निशाना

अपने एक्स पोस्ट में उन्होंने कहा, "साल 2006 में अपनी नौकरी छोड़कर मैंने देश सेवा का मार्ग चुना था। RTI आंदोलन, अन्ना आंदोलन, आम आदमी पार्टी के गठन और दिल्ली महिला आयोग में 8 साल निष्ठापूर्वक काम करते हुए, मैंने हर चरण में पूरी ईमानदारी और समर्पण से योगदान दिया।"

स्वाति मालीवाल ने आगे कहा, "जिन सिद्धांतों, मूल्यों और ईमानदार राजनीति के संकल्प के साथ हमने यह सफर शुरू किया था, आज बड़े दुख के साथ कहना पड़ रहा है कि अरविंद केजरीवाल जी और उनके इशारे पर पूरी आम आदमी पार्टी उन आदर्शों से भटक चुकी है।"

इसके साथ ही उन्होंने कहा, "मेरे साथ उनके आवास पर उनके इशारे पर बुरी तरह मारपीट और अभद्रता की गई। उन्होंने अपने गुंडे को बचाने के लिए एड़ी-चोटी का ज़ोर लगा दिया और उसे बड़े-बड़े पदों से नवाज़ा। मुझे बर्बाद करने की धमकियां दी और हर संभव कोशिश की।।।मैं इस समय संसदीय समिति की बैठक के लिए इटानगर आई हुई थी। आज रात दिल्ली लौटने के बाद इस विषय पर विस्तार से बात करूंगी।"

राघव चड्डा समेत 7 राज्यसभा सांसदों ने ज्वाइन की AAP

ऐलान के कुछ ही देर बाद राघव चड्ढा, संदीप पाठक और अशोक मित्तल बीजेपी में शामिल हो गए। तीनों का बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने स्वागत किया।

  1. राघव चड्ढा
  2. अशोक मित्तल
  3. संदीप पाठक
  4. स्वाति मालीवाल
  5. हरभजन सिंह
  6. राजेंद्र गुप्ता
  7. विक्रमजीत सिंह साहनी

Created On :   24 April 2026 8:49 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story