बिहार विधानसभा चुनाव 2025: राहुल गांधी जल्द करेंगे बिहार का दौरा, CM नीतीश के गढ़ में कांग्रेस की बड़ी तैयारी! नालंदा और राजगीर में पार्टी ने तैयार किया 'प्लान-B'

  • राहुल गांधी जल्द करेंगे बिहार का दौरा
  • सूत्र ने दी इस बात की जानकारी
  • नालंदा और राजगीर में पार्टी ने तैयार किया 'प्लान-B'

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर सियासत तेज हो गई है। बीजेपी और कांग्रेस दोनों ही राष्ट्रीय पार्टी के नेता राज्य में काफी एक्टिव दिखाई दे रहे हैं। हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 29 और 30 मई को बिहार में दो दिवसीय दौरा किया था। इस दौरान उन्होंने राज्य को कई सारी सौंगात दी थीं। अब कांग्रेस नेता राहुल गांधी भी बिहार का दौरा करने वाले हैं। वह इस साल चार बार राज्य का दौरा कर चुके हैं। यह उनका पांचवां दौरा होगा। इस बात की जानकारी सूत्रों ने दी है।

नीतीश गढ़ में बड़ी तैयारी

बता दें कि, इससे पहले राहुल गांधी 27 मई को बिहार का दौरा करने वाले थे। लेकिन उनका यह दौरा टल गया। अब सूत्रों ने जानकारी दी है कि राहुल गांधी 6 मई को बिहार का दौरा करेंगे। वह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह जिला नालंदा के राजगीर में 6 जून को वो जनसभा को संबोधित करेंगे।

नालंदा और राजगीर नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू का गढ़ माना जाता है। ऐसे में कांग्रेस की कोशिश है कि वह इस गढ़ में ज्यादा से ज्यादा रैली करके नीतीश कुमार की पार्टी पर दबाव बना सके। कांग्रेस पार्टी पूरी रणनीति के तहत बिहार में चुनाव प्रचार कर रही है। इससे पहले कांग्रेस ने राज्य में 'नौकरी दो, पलायन रोको' यात्रा की थी। हालांकि, अब चुनावी नतीजे ही बताएंगे कि बिहार में राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी के दिग्गज नेताओं के एक्टिव होने से उन्हें क्या फायदा मिला है?

कांग्रेस का 'प्लान-B'

कांग्रेस पार्टी नीतीश कुमार के खिलाफ एंटी इनकंबेंसी को भुनाने में लगी हुई है। पिछले चुनाव में कांग्रेस पार्टी ने 70 सीटों पर चुनाव लड़ा था, जिसमें पार्टी को केवल 19 सीटों पर जीत मिली थीं। ऐसे में पार्टी की कोशिश इस बार नीतीश कुमार के खिलाफ बन रहे एंटी इनकंबेंसी को भुनाना है। पार्टी के नेता लगातार नीतीश कुमार के खिलाफ बोल रहे हैं। पार्टी को उम्मीद है कि नीतीश कुमार के खिलाफ जाकर उसे सीट और वोट बैंक में इजाफा मिल सकता है।

Created On :   31 May 2025 11:51 AM

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story