Richest Poorest CM List 2025: चंद्रबाबू नायडू देश के सबसे अमीर मुख्यमंत्री, ममता बनर्जी के पास सबसे कम संपत्ति, अरुणाचल के सीएम के ऊपर सबसे ज्यादा कर्जा

चंद्रबाबू नायडू देश के सबसे अमीर मुख्यमंत्री, ममता बनर्जी के पास सबसे कम संपत्ति, अरुणाचल के सीएम के ऊपर सबसे ज्यादा कर्जा
  • चंद्रबाबू नायडू के पास सबसे ज्यादा संपत्ति
  • ममता बनर्जी सबसे कम संपत्ति वाली सीएम
  • मोहन यादव सबसे अमीर मुख्यमंत्री की सूची में पांचवे नंबर पर

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। तेलुगू देशम पार्टी (टीडीपी) के प्रमुख और आंध्रप्रदेश के मुख्यमंत्री भारत के सबसे अमीर मुख्यमंत्री हैं। उनके पास 931 करोड़ रुपए से ज्यादा की संपत्ति है। देश के मौजूदा 30 मुख्यमंत्रियों के पास कुल 1632 करोड़ रुपए की संपत्ति है, जिसमें से करीब 57 फीसदी नायडू के पास है।

चंद्रबाबू नायडू के पास 810 करोड़ रुपए की चल संपत्ति और 121 करोड़ की अचल संपत्ति है। उन पर 10 करोड़ रुपए का कर्ज भी है। वहीं बात करें सबसे कम संपत्ति पं. बंगाल की सीएम ममता बनर्जी के पास है। उनके पास केवल 15.38 लाख रुपए की चल संपत्ति है। ममता के पास किसी प्रकार की अचल संपत्ति नहीं है।

इलेक्शन रिफॉर्म के लिए काम करने वाले NGO एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (ADR) और नेशनल इलेक्शन वॉच (NEW) की रिपोर्ट में ये सामने आया है। रिपोर्ट देश के 27 राज्य और 3 केंद्र शासित प्रदेशों के मौजूदा मुख्यमंत्रियों के हलफनामों का एनालिसिस करके यह रिपोर्ट तैयार की गई है। इसका डेटा पिछला चुनाव लड़ने से पहले दायर हलफनामों से लिया गया है।

5 सबसे ज्यादा संपत्ति वाले मुख्यमंत्री

इस सूची में चंद्रबाबू नायडू के बाद दूसरा नंबर अरुणाचल प्रदेश के सीएम पेमा खांडू का है। उनके पास 332.5 करोड़ रुपये की संपत्ति है। तीसरे नंबर पर कर्नाटक के सीएम सिद्धारमैया (51.93 करोड़ रुपए) हैं। चौथे नंबर पर नागालैंड के सीएम नेफ्यू रियो (46.95 करोड़) और पांचवे नंबर पर मध्यप्रदेश के सीएम मोहन यादव (42.04 करोड़ रुपए) हैं।

दूसरे सबसे अमीर सीएम पेमा खांडू के पास लगभग 165 करोड़ रुपए की चल और 167 करोड़ की अचल संपत्ति है। वह सबसे कर्जदार सीएम भी हैं। उनके ऊपर 180 करोड़ रुपए का कर्जा है।

5 सबसे कम संपत्ति वाले सीएम

सबसे कम संपत्ति वाले सीएम की सूची में ममता बनर्जी के बाद दूसरा नंबर जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला का है। उनके पास केवल 55.24 लाख रुपए की चल संपत्ति ही है। 1.18 करोड़ रुपए की संपत्ति के साथ केरल के CM पिनराई विजयन तीसरे नंबर पर हैं। चौथे नंबर पर राजस्थान के सीएम भजनलाल शर्मा (1.46 करोड़ रुपए) और पांचवे नंबर पर यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ (1.54 करोड़ रुपए) हैं।

Created On :   23 Aug 2025 9:02 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story