- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- जबलपुर
- /
- जबलपुर को मिली बड़ी सौगात, MP के...
MP's Longest Flyover in Jabalpur: जबलपुर को मिली बड़ी सौगात, MP के सबसे लंबे फ्लाईओवर का उद्घाटन, दस मिनट में कवर होगा चालीस मिनट का फासला

डिजिटल डेस्क,जबलपुर। मध्यप्रदेश की पहचान में एक नया अध्याय जुड़ा। जबलपुर में तैयार हुआ प्रदेश का सबसे बड़ा फ्लाईओवर आज जनता को समर्पित हो गया है। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी और मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव संयुक्त रूप से इस फ्लाईओवर का लोकार्पण किया।
Live Updates
- 23 Aug 2025 3:29 PM IST
9 सड़क परियोजनाओं का लोकार्पण शिलान्यास
केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जबलपुर में 9 सड़क परियोजनाओं का लोकार्पण शिलान्यास किया।
- 23 Aug 2025 3:22 PM IST
निर्माण कंपनी की तरफ से नितिन गडकरी को आभार
जबलपुर ब्रिज निर्माण कंपनी की ओर से भारत के सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी को गुल्दस्ते दे कर उनका आभार प्रकट किया जा रहा है।
- 23 Aug 2025 3:21 PM IST
निर्माण कंपनी की तरफ से नितिन गडकरी को आभार
जबलपुर ब्रिज निर्माण कंपनी की ओर से भारत के सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी को गुल्दस्ते दे कर आभार प्रकट किया जा रहा है।
- 23 Aug 2025 3:14 PM IST
सीएम यादव ने किया नितिन गडकरी का अभिनंदन
नितिन गडकरी ने कहा कि सड़कों के माध्यम से किसानों की जिंदगी बेहतर होती है, मैं इस पवित्र भाव का अभिनंदन करता हूं- सीएम मोहन यादव
- 23 Aug 2025 3:11 PM IST
सीएम यादव का भाषण शुरू
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने अपना भाषण नर्मदा के जयकारे से शुरू कर दिया है।
- 23 Aug 2025 3:10 PM IST
हम आत्मनिर्भर भारत बनें यही हमारा सपना- गडकरी
नितिन गडकरी ने कहा कि ये देश अच्छा बने, देश की जनता को राहत मिले, सस्टेनेबल डेवलपमेंट हो, मजदूरों और गरीबों का कल्याण हो और हम आत्मनिर्भर भारत बनें यही हम सब का सपना है।
- 23 Aug 2025 3:07 PM IST
आने वाले समय में देश को क्या नया मिलेगा?
हम रोपवे और केबल कार बना रहे हैं। आने वाले दिनों में डीजल-पेट्रोल से छुटकारा मिलेगा और प्रदूषण भी कम होगा- गडकरी
- 23 Aug 2025 3:05 PM IST
नितिन गडकरी मंच से भाषण देते हुए
हम देश में रोड के साथ-साथ ट्रांसपोर्ट भी अच्छे बनाएंगे- गडकरी
Created On :   23 Aug 2025 10:01 AM IST