- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- जबलपुर
- /
- जबलपुर को मिली बड़ी सौगात, MP के...
MP's Longest Flyover in Jabalpur: जबलपुर को मिली बड़ी सौगात, MP के सबसे लंबे फ्लाईओवर का उद्घाटन, दस मिनट में कवर होगा चालीस मिनट का फासला

डिजिटल डेस्क,जबलपुर। मध्यप्रदेश की पहचान में एक नया अध्याय जुड़ा। जबलपुर में तैयार हुआ प्रदेश का सबसे बड़ा फ्लाईओवर आज जनता को समर्पित हो गया है। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी और मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव संयुक्त रूप से इस फ्लाईओवर का लोकार्पण किया।
Live Updates
- 23 Aug 2025 3:04 PM IST
नितिन गडकरी मंच से भाषण देते हुए
हम देश में जैसे रोड के साथ-साथ ट्रांसपोर्ट भी अच्छे बनाएंगे- गडकरी
- 23 Aug 2025 3:02 PM IST
60,000 करोड़ से ज्यादा की सौगात- गडकरी
भारत के सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने मंच से 60 हजार करोड़ से ज्यादा लागत के कार्यक्रमों की घोषणा की है।
- 23 Aug 2025 2:54 PM IST
सफर में आसानी और समय की बचत
इंदौर से ओंकारेश्वर जाने के लिए 3 घंटे लगते थे अब 2 घंटे में जा सकेंगे। हैदराबाद और इंदौर की दूरी 147 km कम हो जाएगी। उज्जैन से कोटा जाने के लिए 6 घंटे लगते थे अब 2.5 घंटे लगेंगे- गडकरी
- 23 Aug 2025 2:48 PM IST
नितिन गडकरी ने जाहिर की खुशी
नितिन गडकरी ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि मध्य प्रदेश प्रगति की ओर आगे बढ़ रहा है।
- 23 Aug 2025 2:47 PM IST
विकास के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर जरूरी- गडकरी
जबलपुर को आज बहुत अच्छा पुल मिला है। किसी भी देश या राज्य के विकास के लिए अच्छा इंफ्रास्ट्रक्चर बेहद जरूरी है- नितिन गडकरी
- 23 Aug 2025 2:43 PM IST
नितिन गडकरी का भाषण
भारत के सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी मंच पर मौजूद हैं और भाषण दे रहे हैं।
- 23 Aug 2025 2:41 PM IST
9 परियोजनाओं पर आधारित वीडियो का प्रसारण
9 परियोजनाओं पर आधारित एक वीडियो फिल्म बनाई गई है जिसे लोगों को दिखाया जा रहा है।
- 23 Aug 2025 2:37 PM IST
राकेश सिंह का भाषण खत्म
मध्य प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने अपना भाषण पूरा किया।
- 23 Aug 2025 2:34 PM IST
नितिन गडकरी से राकेश सिंह का आग्रह
मध्य प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने भारत के सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि जो एमओयू हमने साइन किया था उसमें ग्रीन फील्ड एक्सप्रेसवे की बात थी। वो दूसरे चरण में लेने वाले हैं। मैं आग्रह करता हूं कि इंदौर से भोपाल तो ले लिया गया है। जबलपुर से भोपाल भी एक्सप्रेसवे ग्रीन फील्ड अगल ले लिया जाए तो पूरे क्षेत्र के विकास को बहुत लाभ मिलेगा।
- 23 Aug 2025 2:28 PM IST
एमपी में टाइगर सर्किट बनना चाहिए- मध्य प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री
एमपी एक टाइगर स्टेट है। यही वजह है कि यहां एक टाइगर सर्किट और एक्सप्रेसवे भी बनना चाहिए- राकेश सिंह
Created On :   23 Aug 2025 10:01 AM IST