- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- जबलपुर
- /
- जबलपुर को मिली बड़ी सौगात, MP के...
MP's Longest Flyover in Jabalpur: जबलपुर को मिली बड़ी सौगात, MP के सबसे लंबे फ्लाईओवर का उद्घाटन, दस मिनट में कवर होगा चालीस मिनट का फासला

डिजिटल डेस्क,जबलपुर। मध्यप्रदेश की पहचान में एक नया अध्याय जुड़ा। जबलपुर में तैयार हुआ प्रदेश का सबसे बड़ा फ्लाईओवर आज जनता को समर्पित हो गया है। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी और मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव संयुक्त रूप से इस फ्लाईओवर का लोकार्पण किया।
Live Updates
- 23 Aug 2025 2:23 PM IST
राकेश सिंह का भाषण
मध्य प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह मंच पर मौजूद हैं और भाषण दे रहे हैं।
- 23 Aug 2025 1:38 PM IST
लोक निर्माण मंत्री श्री राकेश सिंह ने अपने निवास पहुँचने पर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव एवं केंद्रीय मंत्री श्री नितिन गडकरी का गर्मजोशी से किया स्वागत।
- 23 Aug 2025 1:21 PM IST
केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव डुमना एयरपोर्ट पहुंच गए हैं। कुछ ही देर में कार्यक्रम स्थल पहुंचेंगे। फ्लाईओवर का नाम वीरांगना रानी दुर्गावती के नाम पर रखा जाएगा।
- 23 Aug 2025 11:31 AM IST
ये रैंप जोड़ते हैं फ्लाईओवर
{पहला महानद्दा की ओर।
{दूसरा रेल कम्युनिटी हाॅल की ओर।
{तीसरा लिंक रोड स्नेह नगर की ओर।
{चौथा रानीताल गेट नंबर-2 से चंचलबाई कॉलेज की ओर।
{पांचवां टेलीग्राफ गढ़ा रोड की ओर।
{छठवां दमोहनाका कृषि उपज मंडी की ओर।
- 23 Aug 2025 11:30 AM IST
ऊपर 36 फीट चौड़ी सड़क, नीचे कुल 12 किमी का रास्ता
फ्लाईओवर में ऊपर जीरो प्वाॅइंट से लेकर अंतिम छोर तक 36 फीट चाैड़ी सड़क जनता को ट्रैफिक के लिए मिलेगी। इसके नीचे दोनों ओर को मिलाकर 12 किलोमीटर सीमेण्ट सड़क 60 करोड़ की राशि से तैयार की गई है। नीचे दमोहनाका-मदन महल चौक पर गोल रोटरी बनी है, सुंदरता को बढ़ाने 50 हजार पौधे लगाए गए हैं।
- 23 Aug 2025 11:28 AM IST
डुमना विमानतल और संपूर्ण फ्लाईओवर क्षेत्र नो जोन घोषित
जिला दंडाधिकारी एवं कलेक्टर दीपक सक्सेना ने भारतीय नागरिक सुरक्षा अधिनियम के तहत प्रतिबंधात्मक आदेश जारी कर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और मुख्यमंत्री डाॅ. मोहन यादव के नगरागमन के मद्देनजर 23 अगस्त को डुमना विमानतल और महानद्दा स्थित कार्यक्रम स्थल सहित संपूर्ण फ्लाईओवर क्षेत्र को नो फ्लाईजोन घोषित कर दिया गया। जिला दंडाधिकारी द्वारा जारी इस आदेश में कहा गया है कि इन स्थलों पर सुरक्षा की दृष्टि से किसी भी तरह से ड्रोन या पैराग्लाइडर अथवा हॉट एयर बैलून या अन्य फ्लाइंग आब्जेक्ट को उड़ाना प्रतिबंधित रहेगा।
- 23 Aug 2025 11:27 AM IST
अधिकारियों ने लिया जायजा
मप्र के सबसे बड़े फ्लाईओवर के लोकार्पण कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर शुक्रवार को प्रशासन व पुलिस के अधिकारियों ने महानद्दा स्थित कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। फ्लाईओवर के लोकार्पण कार्यक्रम की सभी तैयारियों व व्यवस्थाओं का जायजा लेने आईजी प्रमाेद कुमार वर्मा, कलेक्टर दीपक सक्सेना, एसपी संपत उपाध्याय, निगमायुक्त प्रीति यादव, अपर कलेक्टर मिशा सिंह सहित सभी संबंधित अधिकारी मौके पर पहुंचे और आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए कहा गया।
- 23 Aug 2025 11:26 AM IST
आज से उड़ान भरेंगी शहर की उम्मीदें
दमोहनाका-मदन महल फ्लाईओवर शनिवार को लोकार्पण के कुछ घंटों बाद ही जनता के लिए खोल दिया जाएगा। 7 किलोमीटर लम्बा प्रदेश का यह सबसे बड़ा फ्लाईओवर लगभग 11 सौ करोड़ की राशि से 4 साल में बनकर तैयार हुआ है। इसमें विशेष बात यह है कि अलग-अलग हिस्सों में उतरने वाले इसके रैंप शहर के मध्य हिस्से से लेकर पश्चिमी और पूर्वी हिस्से को कनेक्ट करेंगे, जिससे सड़कों पर यातायात की समस्या से निजात मिलेगी। एक्सपर्ट का कहना है कि एलिवेटेड फ्लाईओवर शहर को महानगरीय पहचान देगा, साथ ही विकास की दिशा में मील का पत्थर भी साबित होगा। इसके निर्माण के लिए लोक निर्माण विभाग ने 600 से अधिक निर्माण हटाये और भू अर्जन की लंबी प्रक्रिया के बाद इसमें निर्माण आरंभ हो सका। आज यह जनता को समर्पित हो रहा है।
- 23 Aug 2025 11:14 AM IST
फ्लाईओवर के नीचे बना बास्केटबॉल कोर्ट
फ्लाईओवर को इस बेहतरीन ढंग से बनाया गया है, कि खाली जगह पर पौधारोपण करने के साथ ही बास्केटबॉल कोर्ट भी बनाया गया है, जहां बच्चे ओपन जिम से लेकर इंडोर गेम्स आसानी से खेल सकेंगे। इतना ही नहीं बच्चों के लिए गार्डन भी तैयार किया गया है। जिसमें दो करोड रुपए खर्च किए गए हैं। गौरतलब है देश में सबसे लंबा फ्लाईओवर हैदराबाद में है, जिसकी लंबाई तकरीबन साढ़े 11 किलोमीटर है।
- 23 Aug 2025 11:05 AM IST
देश का सबसे लंबा रेल केबल स्टे ब्रिज
फ्लाईओवर में रेल मार्ग के ऊपर बना देश का सबसे लंबा सिंगल स्पॉन केबल स्टे ब्रिज है, जहां रेलवे लाइन के ऊपर से ब्रिज का 192 मीटर हिस्सा बना हुआ है इस ब्रिज की कुल लंबाई तकरीबन 400 मीटर है, इसमें जबलपुर से भोपाल की दूरी जितनी लंबी करीब 335 किलोमीटर केवल लगी हुई है। जिसकी भार क्षमता 70 टन है, यह ब्रिज 100 साल को देखते हुए बनाया गया है।
Created On :   23 Aug 2025 10:01 AM IST