MP's Longest Flyover in Jabalpur: जबलपुर को मिली बड़ी सौगात, MP के सबसे लंबे फ्लाईओवर का उद्घाटन, दस मिनट में कवर होगा चालीस मिनट का फासला

जबलपुर को मिली बड़ी सौगात, MP के सबसे लंबे फ्लाईओवर का उद्घाटन, दस मिनट में कवर होगा चालीस मिनट का फासला
2000 करोड़ से ज्यादा लागत वाली सड़क परियोजनाओं का शिलान्यास भी होगा।

डिजिटल डेस्क,जबलपुर। मध्यप्रदेश की पहचान में एक नया अध्याय जुड़ा। जबलपुर में तैयार हुआ प्रदेश का सबसे बड़ा फ्लाईओवर आज जनता को समर्पित हो गया है। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी और मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव संयुक्त रूप से इस फ्लाईओवर का लोकार्पण किया।

Live Updates

  • फ्लाईओवर में तीन बो स्टिंग ब्रिज भी शामिल
    23 Aug 2025 11:03 AM IST

    फ्लाईओवर में तीन बो स्टिंग ब्रिज भी शामिल

    मदन महल से दमोह नाका तक बनाए गए फ्लावर में तीन बो स्टिंग ब्रिज भी बनाए गए हैं। जिसमें दो रानीताल और एक ब्रिज बलदेवबाग में बनाया गया है, यह ब्रिज पूरी तरीके से स्टील से बना हुआ है। जहां ब्रिज की लंबाई 70 मीटर से ज्यादा है, यातायात के भारी दबाव की वजह से इतने लंबे बिना पिलर वाले ब्रिज बनाए गए हैं, ताकि वाहन चालकों किसी तरीके की परेशानी का सामना न करना पड़े, स्टील से बने इस ब्रिज पर 70 टन भार झेलने की क्षमता हैं।

  • 23 Aug 2025 11:01 AM IST

    10 लाख लोगों की राह हो गई आसान

    फ्लाईओवर के शुरू होने के साथ ही 10 लाख लोगों की राह आसान हो गई हैं,  फ्लाईओवर में बकायदा मजबूती के साथ ही सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम भी किए गए हैं, जहां 10 जगह पर दिशा सूचक बोर्ड लगाए गए हैं, जो एलईडी स्क्रीन पर हैं, इतना ही नहीं ब्रिज के नीचे 50 हजार पौधों को भी रोपने का काम किया गया है, जहां 12 जगह पर बोर भी कराया गया है।

  • 23 Aug 2025 10:46 AM IST

    संस्कारधानी जबलपुर में बना यह फ्लाईओवर मदन महल से लेकर दमोहनाका तक बनाया गया है, जिसकी लंबाई 7 किलोमीटर है, इसके पहले मदन महल से दमोहनाका तक की दूरी तय करने मे 35 मिनट का समय लगता था। वहीं अब 35 मिनट का सफर 6 मिनट में तय हो जाएगा। अगले 50 साल को देखते हुए इस फ्लाईओवर का निर्माण किया गया है, जिसकी मजबूती के लिए फ्लाईओवर में दो लाख एमक्यू क्रांकीट और 20 हजार टन लोहे का इस्तेमाल किया गया है।

  • 23 Aug 2025 10:43 AM IST

    फ्रांस की तकनीक: देश का सबसे लंबा रेल केबल स्टे ब्रिज बनकर हुआ तैयार

    मध्य प्रदेश के जबलपुर में प्रदेश का सबसे लंबा फ्लाईओवर और देश का सबसे लंबा रेल केवल स्टे ब्रिज बनकर तैयार हो गया है, खास बात यह है, इस फ्लाईओवर को फ्रांस के इंजीनियरों की तकनीक से बनाया गया है। 7 किलोमीटर लंबे इस फ्लाईओवर को बनाने में 1100 करोड रुपए खर्च किए गए हैं।

  • 23 Aug 2025 10:11 AM IST

    लोकार्पण स्थल और तैयारियां

    फ्लाईओवर का लोकार्पण कार्यक्रम महानद्दा के पास आयोजित होगा। शुक्रवार रात को ही फ्लाईओवर को रंग-बिरंगी रोशनी से सजाया गया है। स्थानीय नागरिक इस ऐतिहासिक पल के साक्षी बनने के लिए उत्साहित हैं।

  • 23 Aug 2025 10:08 AM IST

    सात मिनट में तय होगी सात किलोमीटर की दूरी

    जबलपुर में मदनमहल से दमोह नाका तक 7 किलोमीटर लंबे फ्लाईओवर ब्रिज का निर्माण पूरा हो गया है। अब तक इस दूरी को तय करने में जहाँ 45 मिनट तक का समय लगता था, वहीं फ्लाईओवर शुरू होने के बाद यही दूरी महज़ 7 मिनट में पूरी की जा सकेगी।

  • 23 Aug 2025 10:03 AM IST

    मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में संशोधन

    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शनिवार, 23 अगस्त को जबलपुर प्रवास पर आ रहे हैं। उनके पूर्व निर्धारित कार्यक्रम में आंशिक संशोधन किया गया है। संशोधित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री सुबह 11:50 बजे भोपाल से वायुयान द्वारा डुमना एयरपोर्ट, जबलपुर पहुँचेंगे। यहाँ से वे स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद दोपहर 2:20 बजे डुमना एयरपोर्ट से हेलीकॉप्टर द्वारा कटनी के लिए प्रस्थान करेंगे। कटनी में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के बाद मुख्यमंत्री शाम 5:05 बजे हेलीकॉप्टर से वापस डुमना एयरपोर्ट आएंगे। वहाँ से वे शाम 5:30 बजे वायुयान से भोपाल लौटेंगे।

Created On :   23 Aug 2025 10:01 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story