- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- जबलपुर
- /
- फ्रांस के इंजीनियरों की तकनीक, 56...
बस! एक दिन दूर: फ्रांस के इंजीनियरों की तकनीक, 56 स्टे केबल पर दौड़ेगा ट्रैफिक

- लोक निर्माण विभाग ने फ्रांस की कंपनी के एक्सपर्ट से हर 90 दिन में निरीक्षण भी कराया
- रेल पांतों पर सिंगल स्पैन का देश में पहला इतना लंबा एक्स्ट्रा डोज केबल स्टे ब्रिज
डिजिटल डेस्क,जबलपुर। दमोहनाका-मदन महल फ्लाईओवर के बीच की संरचना के रूप में मदन महल केबल स्टे ब्रिज का निर्माण किया गया है। 30 माह में इस एक्स्ट्रा डोज केबल स्टे ब्रिज का निर्माण फ्रांस के एक्सपर्ट की देखरेख में हुआ। इसमें विशेष बात यही है कि इस केबल स्टे ब्रिज का जब भी दिन की शुरुआत से मध्य रात्रि तक काम होता था, तो इसकी माॅनिटरिंग के दौरान फ्रांस की फ्रेसनिट कंपनी के इंजीनियर तीन बार इसका डिफेक्शन चेक करते थे, जब वर्क से एक्सपर्ट सहमत हो जाते तो आगे का काम आरंभ किया जाता।
इस केबल स्टे ब्रिज में पूरे निर्माण हिस्से में 56 स्टे केबल से इसका लोड डिस्ट्रिब्यूट किया गया है। पूर्व ईई गोपाल गुप्ता कहते हैं कि इसमें कास्ट इनसिटु फार्म ट्रेवल गण्ट्री का उपयोग किया, जिसमें जमीन से बिना किसी सपोर्ट के कांक्रीट स्लैब ढाला गया है। यह आने वाले 100 साल तक शहरवासियों को पूरी सुरक्षा के साथ अपने सेवा देता रहेगा।
चौराहे के दोनों ओर दो प्रमुख पिलर
मदन महल स्टेशन से गुजरते वक्त भले ही यह कुछ नीचे लगे, लेकिन इसकी ऊंचाई 17 मीटर यानी 50 फीट से अधिक है। मदन महल थाने की ओर 32 मीटर और मदन महल चौक महानद्दा की ओर पिलर की ऊंचाई 32 मीटर है। यानी 104 फीट ऊंचे पिलरों पर यह टिका है। इसी से केबल दोनों ओर खींचे गए हैं। एक बार में 5-5 मीटर के सेगमेंट में इसको ढाला गया है। पहले इसकी लागत 40 करोड़ थी लेकिन यह 100 करोड़ में बनकर तैयार हुआ है।
चढ़ने और उतरने के लिए दो सड़क
केबल स्टे ब्रिज से चढ़ने और उतरने के लिए दो रैम्प यानी सड़कों का निर्माण किया गया है। इसमें एक सड़क रेल कम्युनिटी हाॅल की ओर बनाई गई, जो शास्त्री ब्रिज-मदन महल रोड को जोड़ती है। इसकी दूसरी सड़क मदन महल से लिंक रोड स्नहे नगर की ओर बनाई गई है, जो गढ़ा ओवर ब्रिज, आसपास की काॅलोनियों व बस्तियों को सहज रास्ता देगी।
केबल स्टे ब्रिज पर एक नजर
एक्स्ट्रा डोज केबल स्टे ब्रिज की कुल लंबाई 385.5 मीटर
इसमें 193 मीटर का सिंगल स्पैन है, एंड 96-96 मीटर
इसमें 39 फीट चौड़ी सड़क चलने के लिए मिलेगी
कुल 56 केबल पर यह टिका है, 30 माह में तैयार हुआ
Created On :   22 Aug 2025 3:31 PM IST