- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- जबलपुर
- /
- केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी करेंगे...
जबलपुर को मिली सौगात: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी करेंगे मध्यप्रदेश के सबसे बड़े फ्लाईओवर का उद्घाटन

- भास्कर के 40वें वर्ष पर देंगे व्याख्यान, जबलपुर के विकास की संभावनाओं पर होगी चर्चा
डिजिटल डेस्क,जबलपुर। शनिवार 23 अगस्त को जबलपुरवासियों के लिए ऐतिहासिक दिन बनने जा रहा है। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गडकरी शहर को मध्यप्रदेश के सबसे बड़े फ्लाईओवर की सौगात देंगे।
गडकरी जी का जबलपुर दौरा सुबह 11:25 बजे विशेष विमान से नागपुर से आगमन के साथ शुरू होगा। 11:30 बजे वे डुमना एयरपोर्ट से कार द्वारा मदनमहल पहुँचेंगे। यहाँ दोपहर 12 बजे मदनमहल-दमोहनाका फ्लाईओवर और राष्ट्रीय राजमार्ग की महत्वपूर्ण परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे।
इसके बाद केंद्रीय मंत्री दोपहर 1:40 बजे लोक निर्माण मंत्री एवं जबलपुर सांसद राकेश सिंह के साउथ सिविल लाइन स्थित निवास पहुँचेंगे। दोपहर 2:30 बजे से 3:30 बजे तक वे सिविक सेंटर स्थित विशम्भर भवन में दैनिक भास्कर के 40वें वर्षगांठ समारोह में शामिल होंगे। इस दौरान वे जबलपुर के विकास की संभावनाओं और भविष्य की दिशा पर व्याख्यान देंगे।
गडकरी जी का यह दौरा जबलपुर को नई पहचान देने वाला साबित होगा। फ्लाईओवर और राजमार्ग परियोजनाएँ न केवल शहर के यातायात को सहज बनाएँगी बल्कि आर्थिक गतिविधियों को भी गति देंगी।
शाम 4 बजे केंद्रीय मंत्री गडकरी डुमना एयरपोर्ट से विशेष विमान द्वारा नागपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।
हाइलाइट्स
23 अगस्त को केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी का जबलपुर दौरा
दोपहर 12 बजे मदनमहल-दमोहनाका फ्लाईओवर का उद्घाटन व अन्य परियोजनाओं का शिलान्यास
सिविक सेंटर स्थित विशम्भर भवन में भास्कर के 40वें वर्षगांठ समारोह में शामिल होंगे
जबलपुर के विकास की संभावनाओं पर देंगे व्याख्यान
शाम 4 बजे नागपुर के लिए होंगे रवाना
Created On :   22 Aug 2025 5:05 PM IST