Jabalpur News: जाबालिपुरम् से जबलपुर तक का अनुभव रहा खास

जाबालिपुरम् से जबलपुर तक का अनुभव रहा खास
हेरिटेज वॉक: जानीं ऐतिहासिक स्थलों की खूबियां

Jabalpur News: शहर में जाबालिपुरम् टू जबलपुर हेरिटेज वॉक का आयोजन रविवार गोलबाजार से घंटाघर तक किया गया। इस यात्रा का मकसद प्राचीन जाबालिपुरम् से आधुनिक जबलपुर तक को समझना और पुनः अनुभव करना रहा। तीन घंटे की इस वॉक में 50 से अधिक प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया, जिनमें इतिहास प्रेमी, विद्यार्थी, स्थानीय नागरिक और युवा पर्यटक शामिल रहे। प्रतिभागियों ने शहर के प्रमुख ऐतिहासिक स्थलों गोल बाजार, शहीद स्मारक, रानी दुर्गावती संग्रहालय, इंडियन कॉफी हाउस, गांधी लाइब्रेरी और घंटाघर का भ्रमण किया। हर स्थल पर शहर की ऐतिहासिक कहानियां साझा की गईं। इस दौरान संयोजकों रौनक आनंद व अरुणिका माथुर ने कहा कि कभी महर्षि जाबालि की तपोभूमि ‘जाबालिपुरम्’ कहलाने वाला यह नगर, गोंड शासन, मराठा प्रभाव और ब्रिटिश छावनी काल से होते हुए आधुनिक भारत के एक प्रमुख शहरी केंद्र के रूप में विकसित हुआ।

Created On :   13 Oct 2025 5:58 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story