Shibu Soren Funeral: शिबू सोरेन का आज अपने पैतृक गांव में होगा अंतिम संस्कार, राजकीय सम्मान के साथ होगी अंतिम विदाई

शिबू सोरेन का आज अपने पैतृक गांव में होगा अंतिम संस्कार, राजकीय सम्मान के साथ होगी अंतिम विदाई
  • शिबू सोरेन का आज होगा अंतिम संस्कार
  • अस्पताल के लाइफ सपोर्ट पर ली अंतिम सांस
  • सीएम हेमंत सोरेन ने दी ये जानकारी

डिजिटल डेस्क, रांची। झारखंड के दिवंगत मुख्यमंत्री शिबू सोरेन का आज अपने पैतृक गांव नेमरा में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा। इसके पहले सुबह 9 बजे विधानसभा परिसर में अंतिम दर्शन के लिए पार्थिव शरीर को रखा जाएगा। उनके निधन की जानकारी उनके पुत्र और राज्य के सीएम हेमंत सोरेन ने दी थी। उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर एक भावुक संदेश लिखते हुए कहा, "आदरणीय दिशोम गुरुजी हम सभी को छोड़कर चले गए हैं। आज मैं शून्य हो गया हूं।"

बता दें कि दिवंगत सीएम लंबे समय से किडनी की बीमारी से लड़ रहे थे। बीते डेढ़ महीने पहले उन्हें स्ट्रोक भी आया था। वहीं, पिछले एक महीने से वे दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल में लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर थे। इस दौरान उनकी बीते सोमवार को सुबह 8.56 को निधन हो गया था।

दिशोम गुरुजी शिबू सोरेन के निधन पर इन नेताओं ने जताया शोक

पीएम नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, "झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन जी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। दुख की इस घड़ी में उनके परिजनों से मिलकर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। उनका पूरा जीवन जनजातीय समाज के कल्याण के लिए समर्पित रहा, जिसके लिए वे सदैव याद किए जाएंगे।"

नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने सोशल मीडिया एक्स पर कहा, "झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और JMM के वरिष्ठ नेता शिबू सोरेन जी के निधन का समाचार सुनकर गहरा दुख हुआ। आदिवासी समाज की मज़बूत आवाज़, सोरेन जी ने उनके हक़ और अधिकारों के लिए आजीवन संघर्ष किया। झारखंड के निर्माण में उनकी भूमिका को हमेशा याद रखा जाएगा। हेमंत सोरेन जी और पूरे सोरेन परिवार के साथ-साथ गुरुजी के सभी समर्थकों को गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं।"

शिबू सोरेन के बड़े बेटे और दिवंगत हो चुके नेता दुर्गा सोरेन की पत्नी सीता सोरेन ने ससुर को याद करते हुए एक्स पर लिखा, "बाबा सिर्फ हमारे घर के मुखिया नहीं थे…वे हमारे जीवन के प्रकाश थे। हमारे अपने, हमारे मार्गदर्शक, और हमारे सबसे बड़े सहारे।"

Created On :   5 Aug 2025 3:15 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story