मिशन मून: लोकसभा में गुरुवार को चंद्रयान-3 की सफलता और भारत के अंतरिक्ष कार्यक्रम पर होगी चर्चा

लोकसभा में गुरुवार को चंद्रयान-3 की सफलता और भारत के अंतरिक्ष कार्यक्रम पर होगी चर्चा
  • चंद्रयान-3 की चंद्रमा पर सफल लैंडिंग को लेकर सदन में आज चर्चा
  • लोकसभा के सदस्य देंगे वैज्ञानिकों को बधाई

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। चंद्रयान-3 की चंद्रमा पर सफल लैंडिंग और भारत के अंतरिक्ष कार्यक्रम को लगातार मिल रही सफलता पर गुरुवार, 21 सितंबर को लोकसभा में चर्चा होगी। बुधवार को लोकसभा द्वारा लोकसभा एवं देश की विधानसभाओं में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने वाले विधेयक 'नारी शक्ति वंदन अधिनियम -2023 ( 128 वां संविधान संशोधन ) को पारित किए जाने की घोषणा करने के बाद लोकसभा स्पीकर ने सदन में यह जानकारी दी कि कल (गुरुवार) चंद्रयान-3 की सफलता और भारत के अंतरिक्ष कार्यक्रम की अन्य उपलब्धियों पर लोकसभा में चर्चा होगी। यह जानकारी देने के बाद लोकसभा स्पीकर ने सदन की कार्यवाही को गुरुवार, 21 सितंबर को 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   21 Sep 2023 3:34 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story