BMC Election 2026: बीएमसी चुनाव में शिवसेना-एमएनएस का गठबंधन तय, खुद दोनों नेताओं ने मंच से दी जानकारी, कही ये बात

डिजिटल डेस्क, मुंबई। आने वाले महीने में महाराष्ट्र महानगरपालिका चुनाव से पहले राज्य की सियासत में हलचल तेज हो गई है। सभी राजनीतिक दल इस चुनाव के लिए पूरी कोशिश करने में लगे हुए हैं। इसी बीच एक बड़ा राजनीतिक घटनाक्रम देखने को मिला है। करीब 20 साल से अलग हुए चचेरे भाई उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे बीएमसी चुनाव के लिए गठबंधन कर रहे हैं। दोनों भाईयों ने अपने गठबंधन का औपचारिक ऐलान किया है। दोनों नेता ने मुंबई के वर्ली में स्थित होटल ब्लू सी में प्रेस कॉन्फ्रेंस करके सभी के सामने अलायंस का ऐलान किया है।
क्या बोले उद्धव ठाकरे?
शिवसेना (यूबीटी) अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने गठबंधन का ऐलान करते हुए कहा है कि हमारी सोच एक है। हमें मराठियों का संघर्ष और उनका बलिदान याद है। आज हम दोनों भाई एक साथ खड़े हैं और आगे भी एक साथ ही रहेंगे। दिल्ली में बैठे हुए लोग हमें तोड़ना चाहते हैं लेकिन वो कितनी भी कोशिश कर लें हम नहीं टूटेंगे। इस बार हमें बिल्कुल भी टूटना नहीं है। अगर ऐसा हुआ तो ये हमारे पूर्वजों के बलिदान का अपमान होगा।
क्या बोले राज ठाकरे?
एमएनसी अध्यक्ष राज ठाकरे ने कहा है कि मैंने पहले ही कहा था कि महाराष्ट्र किसी भी निजी झगड़े से बड़ा है। आज हम दोनों भाई साथ आए हैं। सीटों का बंटवारा हमारे लिए मायने नहीं रखता है। आने वाला मेयर मराठी होगा और हमारा होगा।
यह भी पढ़े -गैंगस्टर विकास दुबे की पत्नी ने की 'यूपी 77' पर रोक लगाने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट ने किया इनकार
कैसे हो सकती है सीट शेयरिंग?
सूत्रों के हवाले से शिवसेना 145 से 150 सीटों पर चुनाव लड़ेगी और मनसे 65 से 70 सीटों पर चुनाव लड़ सकती है। वहीं, राष्ट्रवादी कांग्रेस (शरद पवार गुट) 10 से 12 सीटों पर लड़ सकते हैं।
यह भी पढ़े -2026 में विदेशी निवेशकों की भारत में वापसी, बैंकिंग और एनबीएफसी सेक्टर में बढ़त की उम्मीद रिपोर्ट
कब होंगे चुनाव?
बता दें, नामांकन पत्र दाखिल करने का प्रोसेस मंगलवार से शुरू हो गया है। 30 जनवरी तक नामांकन दर्ज किया जा सकता है। मुंबई के साथ-साथ 29 महानगर पालिकाओं के लिए 15 जनवरी को वोटिंग होगी और काउंटिंग 16 जनवरी को होगी।
Created On :   24 Dec 2025 12:53 PM IST













