Uddhav Raj Thackeray Alliance: ठाकरे ब्रदर्स के गठबंधन पर कांग्रेस का पहला रिएक्शन आया सामने, कहा- 'कांग्रेस कभी मनसे के साथ गठबंधन..'

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। महाराष्ट्र में बीएमसी चुनाव को लेकर सियासी हलचल जारी है। उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे ने औपचारिक तौर पर अपने गठबंधन का ऐलान कर दिया है। बुधवार (24 दिसंबर) को दोनों भाइयों ने ऐलान किया है कि 15 जनवरी को होने वाले बीएमसी चुनाव में दोनों भाई साथ लड़ेंगे। उससे शिवसेना (यूबीटी) और महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (एमएनएस) के कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिल रहा है। इसी बीच उद्धव ठाकरे विपक्षी गठबंधन महाविकास अघाड़ी का भी हिस्सा हैं जिसमें कांग्रेस शामिल है। दोनों भाइयों के गठबंधन पर कांग्रेस की पहली प्रतिक्रिया सामने आई है। कांग्रेस नेता विजय वेड्डटीवार ने दोनों भाइयों के साथ आने में खुशी जताई है।
यह भी पढ़े -शास्त्रीय गायक शिव शंकर मिश्रा की युवा पीढ़ी से अपील, अपनी सनातन परंपराओं को गहराई से जानें
क्या बोले विजय वेड्डटीवार?
कांग्रेस नेता विजय वेड्डटीवार ने गठबंधन पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि अगर मुंबई में दो भाई साथ आने का फैसला ले रहे हैं तो हम बिल्कुल खुश हैं। जब भी कोई एक परिवार एकसाथ आता है तो तो हमारा नाराज होने का कोई कारण ही नहीं है। उन्होंने आगे कहा है कि लेकिन याद रखा जाए कि कांग्रेस कभी भी मनसे के साथ गठबंधन करने को तैयार नहीं रही है।
यह भी पढ़े -ठाकरे बंधुओं की पार्टियों के गठबंधन पर बावनकुले का तंज, 'हार के बाद साथ आए, फिर हारना तय'
निकाय चुनाव पर क्या बोले वेड्डटीवार?
मीडिया से बातचीत करते हुए वेड्डटीवार ने कहा है कि हाल ही में संपन्न हुए म्यूनसिपल काउंसिल के चुनावों के नतीजों में महाविकास अघाड़ी में कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी बनकर नजर आ रही थी। ये बात अब सभी को साफ तौर पर पता है। कांग्रेस ने बिना के गठबंधन के चुनाव लड़ा था चाहे वो कुल वोट हों या मेयर के उम्मीदवार हों। हमें शरद पवार गुट और उद्धव ठाकरे गुट से ज्यादा सफलता मिली थी।
Created On :   24 Dec 2025 3:37 PM IST













