बिहार विधानसभा चुनाव 2025: उम्मीद है दिल्ली में बातचीत के बाद सब ठीक हो जाएगा- उपेंद्र कुशवाहा

उम्मीद है दिल्ली में बातचीत के बाद सब ठीक हो जाएगा- उपेंद्र कुशवाहा

डिजिटल डेस्क,पटना। RLM के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा और केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय दिल्ली हवाई अड्डे पर पहुंचे। उपेंद्र कुशवाहा ने कहा, "हमने पटना में भी कहा है कि गठबंधन में कुछ विषय है जिसके निराकरण की जरूरत है। अमित शाह से मुलाकात करने आए हैं, मेरा विश्वास है कि इस विषय का समाधान हो जाएगा।

राष्ट्रीय लोक मोर्चा प्रमुख और राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा ने कहा, "मैं दिल्ली जा रहा हूं, NDA जो भी तय कर रहा है, उस पर चर्चा, बात करने के लिए दिल्ली जा रहा हूं और इसी उम्मीद के साथ जा रहा हूं कि सब ठीक हो जाएगा।

केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय ने कहा जैसा कि उपेंद्र कुशवाहा ने कहा, सब कुछ ठीक है और सब कुछ ठीक हो जाएगा

JDU के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने कहा इस पार्टी में जो भी निर्णय होता है वो नीतीश कुमार से चर्चा के बाद ही होता है। वे सबसे चर्चा करके ही निर्णय लेते हैं लेकिन किसी भी चीज पर अंतिम मुहर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार लगाते हैं।

बिहार के उपमुख्यमंत्री और लखीसराय निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार विजय कुमार सिन्हा ने कहा, "बिहार को जिसने बर्बाद किया वो लोग जो जंगल राज की पाठशाला से पढ़कर आए हैं उन्हें बिहार स्वीकार नहीं करेगा। बिहार लोकतंत्र की धरती है जो जाति से ऊपर होता है। 2010 का रिकॉर्ड इस बार टूटेगा। समस्या उन लोगों को हो जो ठगबंधन बना कर बैठे हैं। NDA में सब पूरी तरह ठीक है।

Created On :   15 Oct 2025 11:03 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story