MP चुनाव 2023: केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कटनी और सागर की जनसभा में कहा- कांग्रेस को कह दो साफ, हम कभी नहीं करेंगे माफ

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कटनी और सागर की जनसभा में कहा- कांग्रेस को कह दो साफ, हम कभी नहीं करेंगे माफ
'कांग्रेस को कह दो साफ, हम कभी नहीं करेंगे माफ'- केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया

डिजिटल डेस्क, कटनी/सागर। केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने शुक्रवार कटनी और सागर में जनसभा दौरान कांग्रेस को इंगित करते हुए जनता से कहा, ‘कांग्रेस से कह दो साफ, हम कभी नहीं करेंगे माफ।’ सागर के राहतगढ़ (सुरखी) में ज्योतिरादित्य ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस कहती थी कि , कांग्रेस का कहना साफ, हर किसान का 2 लाख तक का कर्जा माफ। इसलिए अब इनको कह दो कि ‘मध्यप्रदेश की जनता का कहना साफ, कांग्रेस पार्टी को कभी नहीं करेंगे माफ।’ इधर कटनी के कैमोर ( विजयराघवगढ़) में उन्होंने कहा, 18 महीने झूठ, लूट की सरकार रही। यह मैंने देखा है। 2018 में कांग्रेस की सरकार आई किसान का 2 लाख का कर्जा माफ करने की घोषणा की। फिर किसान को डिफाल्टर बना दिया। जब मैंने सरकार बदली तो भाजपा सरकार ने ब्याज जमा कराया। उन्होंने जनता से पूछा- मैंने सरकार बदल कर ठीक किया कि नहीं?

कमलनाथ एवं दिग्विजय सिंह पर भी साधा निशाना

ज्सोतिरादित्य ने कहा, कांग्रेस की एक ही सोच है ‘कुर्सी’। कुर्सी देखते ही दोनों (कमलनाथ एवं दिग्विजय सिंह ) की आंखों में चमक बढ़ जाती थी। भाजपा गरीबों की आंखों में चमक देखती है। कांग्रेस ने गरीबी हटाओ के नारे पर गरीब पिछड़े का वोट लिया, लेकिन गरीबों के लिए बनी 51 जनकल्याणकारी योजना कांग्रेस ने बंद कर दी थी। उन्होंने कहा, कांग्रेस के मुख्यमंत्री कमलनाथ तिजोरी ‘खाली’ बताते थे लेकिन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा तिजोरी तुम्हारी है। गरीबों के लिए सिर्फ डबल इंजन की भाजपा सरकार ने काम किया। 15 करोड़ लोगों को गरीबीरेखा से बाहर निकाला। सभा को पार्टी जिलाध्यक्ष दीपक सोनी टंडन, भाजपा प्रत्याशी संजय पाठक ने भी संबोधित किया।

हम तीन दिवाली मनाएंगे

सिंधिया ने कहा-मैं चाहता हूँ हम तीन दिवाली मनाएं। आज धनतेरस है पहली दिवाली 12 को, दूसरी 3 दिसम्बर को जब भाजपा जीतेगी और तीसरी दिवाली 22 जनवरी को 140 करोड़ की जनता की, जब प्रधानमंत्री रामलला को मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा कराएंगे।

Created On :   11 Nov 2023 9:33 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story