लोकसभा चुनाव 2024: मणिपुर में पांच मतदान केंद्रों पर रोका गया मतदान, महिलाओं ने अनियमितता का लगाया आरोप

मणिपुर में पांच मतदान केंद्रों पर रोका गया मतदान, महिलाओं ने अनियमितता का लगाया आरोप
  • मणिपुर में पांच मतदान केंद्रों पर वोटिंग रोकी गई
  • एक मतदान केंद्र पर अज्ञात बदमाशों ने की गोलीबारी
  • मतदान अधिकारी ने मतदान केंद्र किया बंद

डिजिटल डेस्क, इंफाल। मणिपुर में पांच मतदान केंद्रों पर वोटिंग रोकी गई। मणिपुर में लोगों द्वारा अनियमितताओं का आरोप लगाने पर हुए हंगामे के बाद कुल 5 बूथों पर मतदान रोक दिया गया है, जिनमें से 2 पूर्वी इंफाल में और 3 पश्चिमी इंफाल में हैं। मतदान अधिकारी ने यह जानकारी दी है। मणिपुर के इंफाल में 5 थोंगजू, 31 खोंगमान जोन में कुछ महिलाओं द्वारा अनियमितता का आरोप लगाने और हंगामा करने के बाद मतदान रोक दिया गया। मतदान अधिकारी ने मतदान केंद्र बंद कर दिया।

लोकसभा चुनाव में आज मतदान के दौरान इंफाल के मोइरंगकम्पु साजेब अवांग लीकाई में एक मतदान केंद्र पर अज्ञात बदमाशों द्वारा गोलीबारी और झड़प हुई; घटना में 1 नागरिक घायल हो गया। मोइरांगकम्पु के ब्लॉक लेवल अधिकारी साजेब सुरबाला देवी का कहना है, "अचानक यहां दो लोग आए और कांग्रेस और बीजेपी के पोलिंग एजेंटों के बारे में पूछा। वे कांग्रेस एजेंट का हाथ पकड़कर बाहर ले गए। फिर दो लोगों ने कार के अंदर से गोलियां चलाईं। एक ने व्यक्ति घायल हो गया।

आपको बता दें दुनिया के सबसे बड़े लोकतांत्रिक देश भारत में आम चुनाव के पहले चरण के साथ ही आज से महोत्सव की शुरुआत हो गई है। पहले चरण में 21 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों की 102 लोकसभा सीटों पर वोटिंग प्रक्रिया हुई। मतदान की प्रक्रिया अभी भी जारी है। सात चरणों से संपन्न हो रहे चुनाव में आज वोट डालने का प्रथम दिन था। लोकसभा चुनाव का आखिरी सातवां चरण एक जून तक चलेगा जबकि चार जून को सभी नतीजे घोषित होंगे।

आपको बता दें सात चरणों में होने वाले लोकसभा चुनाव के पहले चरण के लिए आज शुक्रवार 19 अप्रैल को वोटिंग हुई।पहले चरण में देश के 21 राज्यों की 102 लोकसभा सीटों पर वोटिंग हुई। पहले चरण में 1625 उम्मीदवार चुनाव मैदान में उतरे। आज इन सबकी किस्मत ईवीएम में कैद हो गई।

Created On :   19 April 2024 12:59 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story