Maharashtra News: शिवसेना यूबीटी में टूट -फूट को लेकर पार्टी नेताओं से लेकर सत्ता पक्ष का वार-पलटवार

शिवसेना यूबीटी में टूट -फूट को लेकर पार्टी नेताओं से लेकर सत्ता पक्ष का वार-पलटवार
सांसद संजय राउत ने केंद्र की जांच एजेंसियों को लेकर कहा आप अपनी सेना लाओ, हम अपनी सेना लाएंगे। हमें पुलिस, ED और CBI से मत डराओ, किरेन रिजिजू ने कहा जवाब देंगे, तो यह अच्छा नहीं होगा

डिजिटल डेस्क, भोपाल। महाराष्ट्र में शिवसेना यूबीटी फूट और टूट का दंश झेल रही है। राजनीतिक संकट के बीच शिवेसना यूबीटी के नेता केंद्र सरकार पर जमकर हमलावर है।

शिवसेना UBT के नेता आनंद दुबे ने पार्टी की अंदरूनी दरार पर एएनआई से कहा,"अब किताब पूरी खुल चुकी है हमारे पास 9 लोकसभा सांसद थे जिसमें से 3 आए और 6 नहीं आए। इसका मतलब है कि 6 लोगों ने अपना मन कही और जाने का बना लिया है। जाना है तो खुलकर बोलकर जाओ। बता देते कि नहीं रहना है, जब दो साल मजे ले लिए और अब आपको और मलाई चाहिए इसलिए वहां जा रहे हैं। जाना था तो खुलकर बताकर जाते, कारण बताते। ये कारण बताना कि कांग्रेस पार्टी में शिवसेना एक दिन विलय कर लेगी तो ये कैसी बातें हो गई। आपको प्रामाणिक कारण बताना चाहिए ,ये जो हो रहा है ये दुखद है ये नहीं होना चाहिए। सरकार विपक्ष को खत्म करना चाहती है।

सांसद संजय राउत ने केंद्र की जांच एजेंसियों को लेकर कहा आप अपनी सेना लाओ, हम अपनी सेना लाएंगे। हमें पुलिस, ED और CBI से मत डराओ। गिरीश महाजन से 15 मिनट में निपटा जाएगा। वे हमें धमका रहे थे। हमें 5 मिनट के लिए ED, CBI, पुलिस दे दो, वे 5 मिनट में अपनी पार्टी छोड़कर भाग जाएंगे।

शिवसेना (UBT) में फूट की अटकलों और बागी सांसदों के खिलाफ संजय राउत की टिप्पणी पर पलटवार करते हुए केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने मीडिया के सामने कहा अगर हम संजय राउत की कही बात का जवाब देंगे, तो यह अच्छा नहीं होगा क्योंकि हर सांसद अपने एक तरीके से सोचता हैं, और काम करता हैं। हर पार्टी का काम करने का अपना तरीका होता है। अब शिवसेना में किस सांसद को क्या करना चाहिए, इसपर मैं टिप्पणी नहीं कर सकता। संसद में हम सभी सांसदों से सहयोग मांगते हैं। संसद में देश के लिए जब महत्वपूर्ण बिल लाते हैं, तो हम सभी पार्टियों और सांसदों से समर्थन मांगते हैं ताकि बिल पारित हो, लेकिन अगर संजय राउत किसी को गाली देते हैं या दोष देते हैं, तो उसका जवाब देना ठीक नहीं है।

Created On :   18 Jun 2026 6:53 PM IST

Tags

Next Story