West Bengal News: 'दूसरी पार्टी में जाने के लिए आप स्वतंत्र', चुनावी हार के बाद TMC नेताओं की पहली बैठक में बरसीं ममता

डिजिटल डेस्क, कोलकाता। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) को बड़ी हार मिली है। बीजेपी ने सुवेंदु अधिकारी के नेतृत्व में सरकार बना ली है। चुनाव नतीजों के बाद पहली बार ममता बनर्जी ने पार्टी नेताओं और उम्मीदवारों के साथ बैठक की। कालीघाट स्थित अपने घर पर हुई इस बैठक में उन्होंने कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ाया। ममता ने कहा कि पार्टी मुश्किल समय से जरूर गुजर रही है, लेकिन टीएमसी फिर से मजबूत होकर खड़ी होगी। उन्होंने नेताओं से टूटे हुए पार्टी दफ्तरों को दोबारा तैयार करने और लोगों के बीच जाने की अपील की। इस दौरान अभिषेक बनर्जी भी बैठक में मौजूद रहे।
यह भी पढ़े -टोंक कला हादसा, सांसद महेंद्र सोलंकी से जुड़ा है पटाखा फैक्ट्री मालिक अनिल मालवीय ..! लाइसेंस खत्म होने के बाद भी चलती रही फैक्ट्री, खड़े हुए कई बड़े सवाल
हार के बाद कार्यकर्ताओं का बढ़ाया हौसला
ममता बनर्जी ने कहा कि चुनाव में हार के बावजूद पार्टी कमजोर नहीं पड़ेगी। उन्होंने नेताओं और कार्यकर्ताओं से कहा कि वे मैदान न छोड़ें और संगठन को फिर से मजबूत करें।
यह भी पढ़े -NEET एग्जाम घोटाले में बीजेपी नेता और उसके भाई का नाम आया सामने, जानें बिवाल बंधुओं की कैसे मिली जानकारी
पार्टी छोड़ने वालों को लेकर क्या बोलीं ममता
बैठक में ममता बनर्जी ने साफ कहा कि जो लोग दूसरी पार्टी में जाना चाहते हैं, वे जा सकते हैं। उन्होंने कहा कि जो लोग टीएमसी के साथ रहेंगे, वही पार्टी को फिर से खड़ा करेंगे।
उम्मीदवारों से की खास अपील
ममता बनर्जी ने उम्मीदवारों से कहा कि बंद पड़े पार्टी कार्यालयों को फिर से खोला जाए। उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ी तो वह खुद भी दफ्तरों को रंगने और तैयार करने में मदद करेंगी।
Created On :   16 May 2026 9:12 AM IST













