Foreign ministry on Saurav Das: पासपोर्ट में क्या गड़बड़ी थी? सौरव दास को लंदन जाने से क्यों रोका गया, विदेश मंत्रालय ने किया खुलासा

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कॉकरोच जनता पार्टी के प्रवक्ता सौरव दास के पासपोर्ट मामले पर बुधवार को विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने प्रतिक्रिया दी है। दरअसल, सौरव दास ने आरोप लगाया था कि उन्हें विदेश जाने से रोका जा रहा है। विदेश मंत्रालय ने इस पर बुधवार (25 नवंबर) को प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि सौरव दास के पासपोर्ट में कमी थी। उनके पासपोर्ट में जन्म स्थान को लेकर विसंगती थी, जिसको लेकर कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था।
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा, 'पासपोर्ट आवेदन प्रक्रिया में आवेदक को सही जानकारी देना जरूरी होता है। अगर किसी भी स्तर पर कोई गड़बड़ी या विसंगति सामने आती है, जिससे यह लगे कि तथ्यों को छिपाया गया है, तो हम आवेदक को एक 'शो-कॉज़ नोटिस' जारी करते हैं। इससे उन्हें अपना पक्ष रखने का मौका मिल सके।'
यह भी पढ़े -बीजेपी ने राहुल गांधी पर लगाया बड़ा आरोप, कहा- विदेश में भारत को बदनाम करने का मौका नहीं छोड़ते
विदेश मंत्रालय ने बताया कब तक सौरव पासपोर्ट का नहीं कर सकेंगे इस्तेमाल
उन्होंने कहा, 'संबंधित कानून प्रवर्तन एजेंसियों से मिली रिपोर्ट के आधार पर, चेन्नई स्थित क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय ने 23 नवंबर, 2026 को सौरव दास को एक 'शो-कॉज़ नोटिस' जारी किया। इसमें उनसे सात दिनों के भीतर उनके जन्मस्थान के बारे में स्पष्टीकरण मांगा गया था। साथ ही, उन्हें यह सलाह भी दी गई थी कि जब तक वे अपना जवाब नहीं दे देते, तब तक वे पासपोर्ट का इस्तेमाल न करें।'
यह भी पढ़े -पंजाब में भाजपा-अकाली गठबंधन पर सियासी संग्राम, भाजपा ने शुभ संकेत तो कांग्रेस ने बताया किसानों से विश्वासघात
सौरव दास ने क्या लगाया था आरोप
दरअसल सौरव दास ने आरोप लगाया था कि उन्हें ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय में एक कार्यक्रम में भाग लेने के लिए ब्रिटेन जाने से रोक दिया गया। वहां उन्हें ‘कॉकरोच आंदोलन’ पर बोलने के लिए आमंत्रित किया गया था। सौरव ने आरोप लगाया था कि अधिकारियों ने उनके पासपोर्ट में विसंगतियां बताकर उसे चिह्नित किया, जिसके बाद उन्हें यात्रा करने से रोक दिया।
Created On :  

