लोकसभा चुनाव 2024: पीएम मोदी के बाद किसके हाथों होगी प्रधानमंत्री की कमान? सवाल पर शशि थरूर ने दी ऐसी प्रतिक्रिया

पीएम मोदी के बाद किसके हाथों होगी प्रधानमंत्री की कमान? सवाल पर शशि थरूर ने दी ऐसी प्रतिक्रिया
  • देश में जल्द होने वाले हैं लोकसभा चुनाव
  • पीएम मोदी के बाद कौन होगा अगला प्रधानमंत्री?
  • सवाल पर कांग्रेस नेता शशि थरूर ने दिया जवाब

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों के उम्मदीवार जोरों- शोरों के साथ प्रचार में जुट गए हैं। इस कड़ी में कांग्रेस के मौजूदा सांसद और प्रत्याशी शशि थरूर केरल की तिरुवनंतपुरम लोकसभा सीट पर प्रचार कर रहे हैं। इस दौरान कांग्रेस नेता से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर एक सवाल पूछा गया था। उन्होंने बताया कि कुछ दिनों पहले एक पत्रकार ने पीएम मोदी के विकल्प पर सवाल उनसे सवाल किया था। थरूर ने कहा कि यह पहली बार नहीं है जब किसी ने उनसे इस तरह का सवाल पूछा हो।

शशि थरूर ने किया ट्वीट

इस सवाल को लेकर शशि थरूर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक ट्वीट किया। उन्होंने लिखा, "एक बार फिर से एक पत्रकार ने मुझसे ऐसे व्यक्ति की पहचान करने के लिए कहा, जो पीएम मोदी का विकल्प हो।"

कांग्रेस नेता ने आगे लिखा, " यह सवाल संसदीय व्यवस्थ्या से मेल नहीं खाते हैं। हम (जैसे राष्ट्रपति के चुनाव की व्यवस्थ्या में होता है) किसी एक व्यक्ति को नहीं बल्कि पार्टी या पार्टियों के गठबंधन का चुनाव कर रहे हैं। जो सिद्धांतो और संकल्पों को दर्शाते हैं। जो भारत की विविधता को सुरक्षित करने और समावेशी विकास के दृष्टिकोण से काफी मायने रखता है।"

कांग्रेस प्रत्याशी ने लिखा, " मोदी का विकल्प अनुभवी, सक्षम भारतीय नेताओं का है, जो जनता की समस्याओं को हल करेंगे और खुद के अहंकार को दूर रखते हुए देश के विकास के लिए काम करेंगे। हालांकि, वह अपने स्थान पर प्रधानमंत्री बनने के लिए किसे चुनेंगे। वह एक अलग बात है। इन सबसे पहले हमें अपने लोकतंत्र और विविधता की रक्षा करनी होगी।"


साल 2019 में दूसरे स्थान पर रही थी भाजपा

केरल की तिरुवनंतपुरम सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी शशि थरूर के खिलाफ भाजपा ने केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर को उम्मदीवार बनाया है। सूत्रों की मानें तो इस सीट को जीतने के लिए बीजेपी पुरजोर कोशिश कर रही है। साल 2019 केरल लोकसभा चुनाव में इस हाईप्रोफाइल सीट पर बीजेपी दूसरे स्थान पर आई थी। वहीं, राज्य में सत्ताधारी लेफ्ट दल के प्रत्याशी को तीसरा स्थान मिला था।

Created On :   3 April 2024 11:49 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story