रेसिपी: पके हुए केले और गेहू के आटे से मिनटों में बनाएं टेस्टी केक, सॉफ्ट इतना कि बेकरी का केक भी हो जाएगा फेल
- घर पर बनाएं स्वादिष्ट केक
- परिवार को दें सरप्राइज
- जानें बनाना केक बनाने की आसान रेसिपी
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। हर दिन डिनर के बाद कुछ मीठा खाने का मन करता है। ऐसे में समझ ही नहीं आता कि रोज-रोज क्या नया खाया जाए। इसलिए आज हम आपके लिए एक स्पेशल रेसिपी लेकर आए हैं। वैसे तो हम अक्सर केक बाहर से ही लाते हैं। लेकिन आज हम आपको इसे घर पर बनाना बताएंगे। इसके लिए आपको बहुत कम चीजों की जरूरत पड़ेगी। कम सामग्री के साथ ये बेहद स्पंजी और टेस्टी भी है। तो चलिए जानते हैं बनाना केक बनाने के लिए किन-किन चीजों की जरूरत पड़ती है?
केले का केक बनाने के लिए सामग्री
पका हुआ केला - 4
पाउडर चीनी - 1/4 कप
पिघला हुआ मक्खन या घी - 4 बड़े चम्मच
वेनिला एसेंस - 1 छोटा चम्मच
गेहूं का आटा - 2 कप
कोको पाउडर - 1/4 कप
बेकिंग पाउडर - 1 छोटा चम्मच
बेकिंग सोडा -1/2 छोटा चम्मच
दालचीनी पाउडर - 1/4 छोटा चम्मच
दूध - 1.5 कप
अखरोट -1/2 कप
क्रेडिट- Kabita's Kitchen
Created On :   2 July 2025 8:30 PM IST