रेसिपी: अपनी गट हेल्थ और स्किन को रखना है हेल्दी, सुबह बनाएं ये शानदार खीरे का सलाद, एक बार बना लिया तो हर रोज होगी क्रेविंग
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। गर्मी शुरू होते ही कुछ हल्का, ठंडा और पेट के लिए अच्छा खाने का मन करता है। ऐसे में खीरे का सलाद एकदम परफेक्ट ऑप्शन है, जो न सिर्फ शरीर को ठंडक देता है बल्कि गट हेल्थ को भी बेहतर बनाता है। अगर आप रोज की भागदौड़ में कुछ हेल्दी और टेस्टी बनाना चाहते हैं, तो यह खास खीरे का सलाद जरूर ट्राई करें। इसमें खीरे की ताजगी के साथ गाढ़ा दही, थोड़ा सा नमक, नींबू का खट्टापन और ऑलिव ऑयल की हल्की खुशबू मिलकर जबरदस्त स्वाद देते हैं। ऊपर से चाइव्स या डिल डालने से इसका फ्लेवर और भी बढ़ जाता है। यह सलाद बनाने में बहुत आसान है और कुछ ही मिनटों में तैयार हो जाता है। गर्मी में इसे खाने से आपको फ्रेशनेस भी मिलेगी और सेहत भी बनी रहेगी। इसको आप ब्रेड या टोस्ट पर लगाकर आराम से एंजॉय कर सकते हैं।
यह भी पढ़े -सुबह के वक्त कुछ हल्का और स्वादिष्ट खाने का है मन, तो घर पर बनाएं ये शानदार ओट्स का चीला, यहां देखें पूरी रेसिपी
खीरे का सलाद बनाने के लिए खास सामग्री
cucumber - खीरा
salt - नमक
Greek yogurt - ग्रीक योगर्ट
olive oil - ऑलिव ऑयल
lemon - नींबू
chives or dill - चाइव्स या डिल
यह भी पढ़े -सुबह-सुबह कुछ हेल्दी ऑप्शन ढूंढ रहे हैं तो बनाएं लौकी से बना ये शानदार नाश्ता, एक बार बना लिया तो हर रोज बनाने का करेगा मन
वीडियो क्रेडिट- MoonyKitchen
Created On :   2 May 2026 7:55 PM IST











