रेसिपी: घर पर कुछ अच्छा और चटपटा खाने का मन कर रहा है, बनाएं काले चने की ये खास सब्जी, खाकर आ जाएगा मजा
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। गर्मी के दिनों में अक्सर वही सवाल रहता है कि आज क्या बनाया जाए, क्योंकि सब्जियों के ऑप्शन भी थोड़े कम हो जाते हैं। ऐसे में किचन में कुछ नया और स्वादिष्ट बनाने का मन करता है, जो पेट भरने के साथ-साथ हेल्दी भी हो। अगर आप भी रोज-रोज एक जैसा खाना खाकर बोर हो गए हैं, तो काले चने की ये खास सब्जी जरूर ट्राय करें। यह बनाने में आसान है, स्वाद में जबरदस्त और सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद है। घर में आसानी से मिलने वाली चीजों से तैयार होने वाली यह डिश रोटी या चावल दोनों के साथ बढ़िया लगती है। एक बार बनाकर देखेंगे तो बार-बार खाने का मन करेगा।
यह भी पढ़े -गर्मी में कुछ रिफ्रेशिंग पीने का सोच रहे हैं, तो घर पर बनाएं ठंडा-ठंडा मैंगो मोइतो, पी कर सभी को आ जाएगा मजा
काले चने की सब्जी बनाने के लिए खास सामग्री
250 gms चना
3 लौंग
1 काली इलायची
1 tsp नमक
पानी
टमाटर मसाला
4 हरी मिर्च
9-10 लहसुन की कलियां
2 टमाटर
यह भी पढ़े -सुबह-सुबह कुछ हेल्दी ऑप्शन ढूंढ रहे हैं तो बनाएं लौकी से बना ये शानदार नाश्ता, एक बार बना लिया तो हर रोज बनाने का करेगा मन
ग्रेवी के लिए
तेल
1 tsp जीरा
1 प्याज
1/2 tsp हल्दी पाउडर
2 tsp लाल मिर्च पाउडर
1 tsp नमक
2 tsp धनिया पाउडर
पानी
1/2 tsp काला नमक
1 tsp भुना जीरा पाउडर
1 tsp गरम मसाला
1 tsp भुनी कसूरी मेथी
तड़के के लिए
सरसों का तेल
एक चुटकी हींग
अदरक
3 हरी मिर्च
वीडियो क्रेडिट- bharatzkitchen HINDI
Created On :   6 May 2026 5:24 PM IST











