Mother's Day 2026: बाजार जैसी क्रंची कुकीज बनाना चाहते हैं? यहां देखें परफेक्ट रेसिपी

10 मई को मदर्स डे सेलिब्रेट किया जाएगा। अगर आप भी अपनी मां को सरप्राइज देना चाहते हैं तो उनके लिए जीरा कुकीज बना सकते हैं।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। मदर्स डे पर घर में आसान और स्वादिष्ट आटे के जीरा कुकीज बना सकते हैं। इसके लिए गेहूं का आटा, थोड़ा घी, चीनी और जीरा मिलाकर नरम आटा तैयार करें। छोटी-छोटी कुकीज बनाकर ओवन या तवे पर हल्का सुनहरा होने तक सेक लें। जीरे की खुशबू और घर का स्वाद मां को जरूर पसंद आएगा। शाम की चाय के साथ ये हेल्दी कुकीज पूरे परिवार को खुश कर देंगी। तो चलिए जानते हैं इसे बनाने के लिए किन-किन चीजों की जरूरत पड़ती है?

कुकीज बनाने के लिए आवश्यक सामग्री

मैदा - 1 कप

गेहूं का आटा - 1/2 कप से थोड़ा कम

कस्टर्ड पाउडर - 1.5 बड़ा चम्मच

नमक - 1 छोटा चम्मच

बेकिंग पाउडर - 1/2 बड़ा चम्मच

बेकिंग सोडा - 1/4 छोटा चम्मच

घी - 1/2 कप

चीनी - 2 बड़े चम्मच

भुना हुआ जीरा - 1 बड़ा चम्मच

भुनी हुई अजवाइन - 1/2 बड़ा चम्मच

दूध – 3 बड़े चम्मच

वीडियो क्रेडिट- Masala Kitchen

Created On :   6 May 2026 3:56 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story