रेसिपी: गणपति विसर्जन में बप्पा के लिए बनाएं खास चॉकलेट मोदक, खाकर भगवान हो जाएंगे खुश, यहां देखें रेसिपी
- गणपति जी का विसर्जन होने वाला है
- सभी लोग धूम-धाम से विसर्जन करते हैं
- गणपति जी के लिए बनाएं चॉकलेट मोदक
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देशभर में गणपति उत्सव की धूम देखने को मिल रही है। हर जगह गणपति बप्पा मोरया की गूंज सुनाई दे रही है। अब कल (6 अगस्त) को गणपति जी का विसर्जन होना है। सभी लोग बहुत ही धूमधाम से विसर्जन करते हैं। इस दिन बप्पा को उनके मन का प्रसाद भोग में चढ़ाएं। आज हम आपके लिए चॉकलेट मोदक की बहुत ही आसान रेसिपी लेकर आए हैं, जिसको आप घर पर ही आराम से बना सकते हैं। अगर आपको नहीं बनाना आता है तो हम आपके लिए बहुत ही खास रेसिपी लेकर आए हैं। तो चलिए चॉकलेट मोदक बनाने की रेसिपी और सामग्री के बारे में जानते हैं।
चॉकलेट मोदक बनाने के लिए सामग्री
दूध 1 कप
दूध पाउडर 2 कप
कोको पाउडर 1/4 कप
चीनी 1/2 कप
घी 2 बड़े चम्मच
सजावट के लिए
चीनी के गोले या कटे हुए मेवे जैसे पिस्ता, बादाम आदि।
वीडियो क्रेडिट- C4 CookBook
Created On :   5 Sept 2025 6:47 PM IST